-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री दौरे को लेकर संतकबीरनगर में हाई अलर्ट, स्टेडियम में तैयारियों का जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित संतकबीरनगर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए खलीलाबाद स्थित
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित संतकबीरनगर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए खलीलाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। सोमवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने तथा कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल के आसपास लगातार निगरानी रखने के साथ ही आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जाए। निरीक्षण के दौरान एएसपी सुशील कुमार सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं तक सभी तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है और कार्यक्रम को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाएगी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।
