-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के स्थापना दिवस पर मुरादाबाद के तीन साहित्यकार सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के पांचवे स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुरादाबाद निवासी उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा राणा और उत्तर प्रदेश साहित्य सभा मुरादाबाद इकाई
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के पांचवे स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुरादाबाद निवासी उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा राणा और उत्तर प्रदेश साहित्य सभा मुरादाबाद इकाई के जिला संयोजक आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ और जिला अध्यक्ष पल्लवी शर्मा को किया गया सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के पांचवा स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर उत्तर प्रदेश साहित्य सभा पत्रिका आश्वस्ति का लोकार्पण हुआ एवं आगामी दो वर्षों के लिए बलराम श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति अजय तनेजा ने की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक रहे| विशिष्ट अतिथि राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता एवं निदेशक अभियोजन उत्तर प्रदेश ललित मुद्ग़ल रहे |कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए मुरादाबाद के जिला संयोजक आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ ने मुरादाबाद इकाई की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से उपिस्थत अतिथियों को अवगत कराया |उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा राणा के द्वारा अपने गीतों की प्रस्तुति इस दौरान मंच से की गई |उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के प्रधान डॉक्टर सर्वेश अस्थाना के द्वारा मुरादाबाद निवासी उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा राणा की तारीफ की |इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र गरल,प्रवीण शुक्ला, डॉ विष्णु सक्सेना, गिरधर खरे,अर्जुन सिंह चांद, राजीव राज, डॉ सोनरूपा विशाल आदि साहित्य जगत की बड़ी हस्तियां मौजूद रही।
मध्य प्रदेश: एण्डोरी जनविश्वास शिविर में होगा उद्यमी संवाद, मेडिकल बोर्ड की भी मिलेगी सुविधा
मध्य प्रदेश: 20 अगस्त तक सभी केंद्रों पर निष्पक्ष मूंग खरीदी के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
मध्य प्रदेश: उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं ने कमीशन कटौती के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में 12वां विशाल श्री शिव कांवड़ सेवा कैंप बना श्रद्धा और सेवा का संगम
उत्तर प्रदेश: लाइफ लाइन हॉस्पिटल में 23 अगस्त को निःसंतानता परामर्श शिविर
उत्तर प्रदेश: मेहनत और लगन से रासबिहारी प्रसाद बने मुख्य आरक्षी परिवहन
