-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में 12वां विशाल श्री शिव कांवड़ सेवा कैंप बना श्रद्धा और सेवा का संगम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति (रजिस्टर्ड), खुर्जा द्वारा वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में 12वें विशाल श्री शिव कांवड़ सेवा कैंप का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति (रजिस्टर्ड), खुर्जा द्वारा वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में 12वें विशाल श्री शिव कांवड़ सेवा कैंप का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। सेवा कैंप में दूर-दराज से आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा एवं सुविधा के लिए समिति की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। कैंप में कांवड़ियों के लिए विश्राम, स्नान, प्राथमिक चिकित्सा, आवश्यक दवाइयां, अल्पाहार एवं भोजन-प्रसादी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे सेवाभाव, श्रद्धा और समर्पण के साथ शिवभक्तों की सेवा में जुटे रहे। इस अवसर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’ ने सेवा कैंप की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति पिछले 11 वर्षों से निरंतर श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव के साथ शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करती आ रही है।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना केवल समाजसेवा नहीं, बल्कि धार्मिक एवं मानवीय दायित्व भी है। समिति द्वारा लगातार 12वें वर्ष आयोजित किया जा रहा यह सेवा कैंप श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण की उत्कृष्ट मिसाल है। डी.सी. गुप्ता ने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही सच्ची सेवा है और शिवभक्तों की सेवा करना भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए उनके सेवा-भाव और समर्पण की सराहना की। सेवा कैंप के सफल आयोजन में हैप्पी वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, विकास वर्मा, शेखर वर्मा, गिरीश सोनी, हरीश वर्मा, मोहनलाल वर्मा, चंद्रप्रकाश वर्मा, अजय कौशल, सरिता गुप्ता, नवीन वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, राजकुमार वर्मा, रामकिशन वर्मा, दिनेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, रिंपी वर्मा, बिट्टू वर्मा, बसु वर्मा, डी.सी. गुप्ता मोहित वर्मा सहित अनेक समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा।
मध्य प्रदेश: भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, मौसमी केवट बनीं जिला मंत्री
मध्य प्रदेश: एण्डोरी जनविश्वास शिविर में होगा उद्यमी संवाद, मेडिकल बोर्ड की भी मिलेगी सुविधा
मध्य प्रदेश: 20 अगस्त तक सभी केंद्रों पर निष्पक्ष मूंग खरीदी के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
मध्य प्रदेश: उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं ने कमीशन कटौती के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: लाइफ लाइन हॉस्पिटल में 23 अगस्त को निःसंतानता परामर्श शिविर
