-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: CM योगी के स्वागत को संतकबीरनगर तैयार, 700 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर संतकबीरनगर पूरी तरह तैयार है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर संतकबीरनगर पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे के बाद जनपद पहुंचेंगे। इस दौरान वह जिले को करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थल तक हर स्तर पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और वहां तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों को जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के पोस्टर-बैनरों से सजाया गया है। जगह-जगह मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। स्वागत की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हैं। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, पूर्व विधायक मेहदावल राकेश सिंह बघेल और पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाने की तैयारी की गई है। वहीं प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही आने-जाने वाले लोगों की निगरानी भी की जा रही है। विकास परियोजनाओं पर टिकी निगाहें मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास को लेकर लोगों में भी उत्सुकता है। लोगों की निगाहें मुख्यमंत्री के संबोधन और उनके द्वारा जिले के विकास को लेकर की जाने वाली घोषणाओं पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन और भाजपा संगठन दोनों स्तरों पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संतकबीरनगर आगमन और उनके कार्यक्रम पर टिकी हैं।
उत्तर प्रदेश: DM ने जनसुनवाई में सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
उत्तर प्रदेश: शिक्षक पर लापरवाही और धमकी के आरोप, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
उत्तर प्रदेश: CM योगी के विरोध की तैयारी नाकाम, सपा नेता रमेश चंद यादव हाउस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में बेहतर रेल कनेक्टिविटी की मांग, सांसद ने रेल मंत्री को सौंपा पत्र
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में गोवध निवारण अधिनियम के मामले में अभियुक्त को सजा, ₹6,050 का जुर्माना
