-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग की शिकायत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक मुस्लिम युवती ने एक युवक पर करीब छह वर्षों तक शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने, निजी फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और शादी से मुकरने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक मुस्लिम युवती ने एक युवक पर करीब छह वर्षों तक शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने, निजी फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और शादी से मुकरने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि आरोपी निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे आठ लाख रुपये की मांग कर रहा है। पीड़िता के मुताबिक, बारादरी के जगतपुर निवासी मोहित कुमार कन्नौजिया उसे लंबे समय से शादी का भरोसा देता रहा। युवती का आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ कई बार संबंध बनाए गए और निजी फोटो-वीडियो भी बना लिए गए। आरोप है कि पांच अप्रैल की रात आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए शादी से इनकार कर दिया। शिकायत करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने और उसे व उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता का कहना है कि 13 जुलाई 2026 को शादी को लेकर कचहरी में नोटरी समझौतानामा भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी शादी से पीछे हट गया। युवती ने करीब दो लाख रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये खाते से ट्रांसफर कराने का भी आरोप लगाया है। अब फोटो-वीडियो डिलीट करने के नाम पर आठ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने आरोपी के परिवार के कुछ सदस्यों पर भी साथ देने और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत कर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
उत्तर प्रदेश: लाइफ लाइन हॉस्पिटल में 23 अगस्त को निःसंतानता परामर्श शिविर
उत्तर प्रदेश: मेहनत और लगन से रासबिहारी प्रसाद बने मुख्य आरक्षी परिवहन
उत्तर प्रदेश: DM ने जनसुनवाई में सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
उत्तर प्रदेश: शिक्षक पर लापरवाही और धमकी के आरोप, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
उत्तर प्रदेश: CM योगी के विरोध की तैयारी नाकाम, सपा नेता रमेश चंद यादव हाउस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में बेहतर रेल कनेक्टिविटी की मांग, सांसद ने रेल मंत्री को सौंपा पत्र
