-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लाइफ लाइन हॉस्पिटल में 23 अगस्त को निःसंतानता परामर्श शिविर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: निःसंतानता की समस्या से जूझ रहे दंपतियों के लिए राहत की खबर है। लाइफ लाइन हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर, छपिया माफी रोड सेमरियावां में आगामी 23 अगस्त को निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: निःसंतानता की समस्या से जूझ रहे दंपतियों के लिए राहत की खबर है। लाइफ लाइन हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर, छपिया माफी रोड सेमरियावां में आगामी 23 अगस्त को निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। शिविर में गोरखपुर की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. नेहा सिंह और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तरन्नुम सिद्दीकी की देखरेख में निःसंतानता से संबंधित समस्याओं को लेकर दंपतियों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान समस्या के संभावित कारणों, आवश्यक जांच और उपचार से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। लाइफ लाइन हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर के एमडी डॉ. शाहरुख अहमद सिद्दीकी ने क्षेत्रवासियों से शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निःसंतानता की समस्या को लेकर संकोच करने के बजाय समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है। शिविर के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश: एण्डोरी जनविश्वास शिविर में होगा उद्यमी संवाद, मेडिकल बोर्ड की भी मिलेगी सुविधा
मध्य प्रदेश: 20 अगस्त तक सभी केंद्रों पर निष्पक्ष मूंग खरीदी के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
मध्य प्रदेश: उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं ने कमीशन कटौती के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में 12वां विशाल श्री शिव कांवड़ सेवा कैंप बना श्रद्धा और सेवा का संगम
उत्तर प्रदेश: मेहनत और लगन से रासबिहारी प्रसाद बने मुख्य आरक्षी परिवहन
