-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: उमाशंकर सिंह के निधन पर फोटो-वीडियो एक्सपो 2026 स्थगित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उमाशंकर सिंह के निधन से बलिया फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, वर्ष 2026 का फोटो-वीडियो एक्सपो स्थगित बलिया फोटो-वीडियो एक्सपो 2026 नहीं होगा, दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को फोटोग्राफर समाज ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उमाशंकर सिंह के निधन से बलिया फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, वर्ष 2026 का फोटो-वीडियो एक्सपो स्थगित बलिया फोटो-वीडियो एक्सपो 2026 नहीं होगा, दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को फोटोग्राफर समाज ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। बलिया। बलिया फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने इस वर्ष आयोजित होने वाले बलिया फोटो-वीडियो एक्सपो-2026 को स्थगित करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि एसोसिएशन के मुख्य अतिथि एवं बलिया के लोकप्रिय विधायक रहे स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के निधन से फोटोग्राफर समाज और जनपद को अपूरणीय क्षति हुई है। पिछले लगातार तीन वर्षों से बलिया में आयोजित हो रहा फोटो-वीडियो एक्सपो देशभर के फोटोग्राफरों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से फोटोग्राफर शामिल होते थे, वहीं फोटो-वीडियो क्षेत्र से जुड़ी बड़ी कंपनियां भी अपने उत्पादों और आधुनिक तकनीक के साथ यहां पहुंचती थीं।
एसोसिएशन के अनुसार, स्वर्गीय उमाशंकर सिंह इस आयोजन की विशेष शान हुआ करते थे। वे फोटोग्राफर साथियों को पर्याप्त समय देते, उनका उत्साह बढ़ाते और आयोजन को आर्थिक सहयोग भी प्रदान करते थे। फोटोग्राफर समाज के साथ उनके आत्मीय संबंध रहे और उनके छोटे-बड़े कार्यक्रमों में फोटोग्राफर भी अपनी सेवाओं के लिए सदैव तत्पर रहते थे। एसोसिएशन ने कहा कि ऐसे दुखद समय में फोटो-वीडियो एक्सपो जैसा उत्सव आयोजित करना उचित नहीं समझा गया। इसलिए वर्ष 2026 का बलिया फोटो-वीडियो एक्सपो स्थगित किया जाता है। बलिया फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने स्वर्गीय उमाशंकर सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके योगदान और फोटोग्राफर समाज के प्रति उनके स्नेह को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”
उत्तर प्रदेश: आला हज़रत के जन्मस्थान पर 108वां उर्स-ए-आला हज़रत शान-ओ-शौकत से मनाया गया
गुजरात: सापुतारा मानसून महोत्सव के दूसरे दिन भी खाली रहीं कुर्सियां
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट, मार्गों और शिविरों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गांव-गांव पहुंचा मुमताज अहमद का कारवां
उत्तर प्रदेश: हरिहर मंदिर जलाभिषेक को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में
