Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: सीएमएचओ के बयान पर भड़के पत्रकार, कार्रवाई की मांग हुई तेज

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/04/2026 01:14:22 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/04/2026 01:14:22 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिले में पदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के एक वायरल वीडियो को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वीडियो में सीएमएचओ द्वारा जिले के पत्रकारों पर “नकारात्मकता फैलाने” का आरोप लगाए जाने के बाद प

विस्तार

मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिले में पदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के एक वायरल वीडियो को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वीडियो में सीएमएचओ द्वारा जिले के पत्रकारों पर “नकारात्मकता फैलाने” का आरोप लगाए जाने के बाद पत्रकारों में व्यापक आक्रोश देखने को मिला है। इसी संदर्भ में जिले के समस्त पत्रकारों ने एसडीएम को कलेक्टर परिसर में ज्ञापन सौंपते हुए कई गंभीर मांगें रखीं।
पत्रकारों ने 

अपने ज्ञापन में स्पष्ट कहा है कि यदि किसी विशेष पत्रकार पर आरोप हैं तो उसका नाम सार्वजनिक किया जाए, न कि पूरे पत्रकार समुदाय को कटघरे में खड़ा किया जाए। साथ ही उन्होंने सीएमएचओ से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने या अपने शब्द वापस लेने की मांग भी की है। मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा जारी पत्र पर भी पत्रकारों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि पत्र की भाषा से षड्यंत्र की “दुर्गंध” आती है, जिसकी वे घोर निंदा करते हैं।