-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नगदीलपुर में 26 अप्रैल को लगेगा भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रेवतीपुर क्षेत्र अंतर्गत नगदीलपुर (रमेश राजा मण्डी) में 26 अप्रैल 2026, रविवार को प्रातः 8:00 बजे से स्वर्गीय कृष्णानंद राय की पुण्य स्मृति में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रेवतीपुर क्षेत्र अंतर्गत नगदीलपुर (रमेश राजा मण्डी) में 26 अप्रैल 2026, रविवार को प्रातः 8:00 बजे से स्वर्गीय कृष्णानंद राय की पुण्य स्मृति में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रह जाए। इस पुनीत आयोजन में पीयूष कुमार राय (भाजपा नेता, विधानसभा मुहम्मदाबाद) की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है, वहीं कार्यक्रम में क्षेत्र की पूर्व विधायक अलका राय की गरिमामयी उपस्थिति भी प्रस्तावित है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं तथा बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।।। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहेगी, जो मरीजों की समुचित जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान करेगी। इस दौरान हड्डी रोग, चर्म रोग, सामान्य सर्जरी, फिजिशियन तथा नाक-कान-गला (ईएनटी) से संबंधित बीमारियों की जांच की जाएगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. रजत सिंह (एमबीबीएस, एमएस) हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. शुभम राय (एमबीबीएस) चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुधीर यादव (एमबीबीएस, एमएस) सर्जन, डॉ. मिथिलेश यादव (एमबीबीएस) फिजिशियन तथा डॉ. प्रमोद कुमार (एमबीबीएस, एमएस)।। नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। अनुभवी चिकित्सकों की यह टीम मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श प्रदान कर उन्हें लाभान्वित करेगी।
आयोजकों के अनुसार, यह शिविर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों तक पहुंच सीमित होती है। इस प्रकार के आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनते हैं।।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह शिविर क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होगा। आयोजकों द्वारा क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं।
उत्तर प्रदेश: बरेली में विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, ससुर और पति पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में फार्मर रजिस्ट्री पर सख्ती, 30 अप्रैल तक हर किसान की आईडी बनाने का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, बचाव पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: बसपा ने एमएलसी धर्मवीर सिंह अशोक को पार्टी से निकाला गया
दिल्ली: भगत सिंह पार्क में अवैध कब्जा रोकने में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, निर्माण कार्य रुका
