-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली में विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, ससुर और पति पर केस दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: इलाके के एक गांव में विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है।शिकायत करने पर जब पति ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।तब विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने पीड़िता की त
विस्तार
उत्तर प्रदेश: इलाके के एक गांव में विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है।शिकायत करने पर जब पति ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।तब विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोप ससुर किस्मत अली और पति सोहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना विथरी चैनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी स्थानीय थाना के एक गांव निवासी सोहिल के साथ करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी।विवाहिता ने बताया उसका पति नशेड़ी है।मजदूरी करके जो धन लाता उससे शराब पी लेता है।उसका ससुर निकाह के बाद से ही उस पर बुरी नजर रखता है।21 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी।आरोप है।उसके ससुर ने उसे दबोच लिया।दुष्कर्म करने का प्रयास किया।चीखने की आवाज सुनकर सास के आने पर छोड़कर घर से बाहर चला गया। सास ने बदनामी का भय दिखाकर शांत कर दिया।शाम को मजदूरी से लौटे पति से शिकायत करने पर पति ने उल्टा उसके साथ मारपीट की।बोला घर में रहना है। ससुर जो कह रहे वही कर।दो दिन तक उन्होंने घर से नहीं निकलने दिया।किसी तरह से घर से निकलकर विवाहिता ने थाना पहुंचकर ससुर,पति की करतूत पुलिस को सुनाई।पुलिस ने ससुर किस्मत अली और पति सोहिल के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में फार्मर रजिस्ट्री पर सख्ती, 30 अप्रैल तक हर किसान की आईडी बनाने का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश: नगदीलपुर में 26 अप्रैल को लगेगा भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, बचाव पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: बसपा ने एमएलसी धर्मवीर सिंह अशोक को पार्टी से निकाला गया
दिल्ली: भगत सिंह पार्क में अवैध कब्जा रोकने में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, निर्माण कार्य रुका
