Contact for Advertisement 9650503773


 मध्य प्रदेश: सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/10/2026 05:06:41 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/10/2026 05:06:41 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने पवित्र सेवा ज्योति प्रज्वलित कर ग्वालियर-1

विस्तार

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने पवित्र सेवा ज्योति प्रज्वलित कर ग्वालियर-17 विधानसभा क्षेत्र के लिए यात्रा को रवाना किया। मंत्री श्री कुशवाह स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में शामिल हुए और सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 गौरवपूर्ण वर्ष केवल एक लंबी राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि ‘गांव से ग्लोबल’ तक भारत के बढ़ते सामर्थ्य, आत्मविश्वास और विकास की यात्रा हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में नए आयाम स्थापित किए हैं।


उन्होंने कहा कि ‘सेवा ज्योति’ का प्रकाश जन-जन में सेवा का भाव जागृत करने तथा विकसित, आत्मनिर्भर एवं समर्थ भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग की भावना के साथ पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा, “सेवा ही संकल्प है, सेवा ही साधना है और राष्ट्रसेवा ही हमारा सर्वोच्च ध्येय है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सेवा ज्योति यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Related News

उत्तर प्रदेश: दुर्गापूजा को लेकर बाघनगर चौकी पर पीस कमेटी की बैठक, डीजे पर रोक और CCTV लगाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: तीन आईएएस अधिकारियों ने परखी विकास की जमीनी हकीकत, 50 मानकों पर हुई समीक्षा

राजस्थान: भूपेंद्र सैनी के जन्मोत्सव पर जयपुर में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

गुजरात: अहवा सिविल अस्पताल में बायोवेस्ट निपटान पर उठे सवाल, रिहाइशी इलाके के पास कचरा दबाने के आरोप

राजस्थान: जोधपुर में श्रीराम फाइनेंस का छात्रवृत्ति समारोह, 1400 मेधावी बच्चों को मिली नवगति एजुकेशन स्कॉलरशिप

उत्तर प्रदेश:  ठठरा में जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, दो डंडे बरामद


Featured News