Contact for Advertisement 9650503773


ओडिशा: 8 अक्टूबर को 12 घंटे का ओडिशा बंद, सुबह 6 से शाम 6 बजे तक रहेगा असर

- Photo by : social media

ओडिशा  Published by: Durgesh Nandan Mohapatra , ओडिशा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/10/2026 04:19:43 pm Share:
  • ओडिशा
  • Published by.: Durgesh Nandan Mohapatra ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/10/2026 04:19:43 pm
Share:

संक्षेप

ओडिशा: आगामी 8 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक की ओर से 12 घंटे के ओडिशा बंद का आह्वान किया गया है। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक यह बंद रखा जाएगा। बंद को सफल बनाने के लिए रेल, बस सहित अन्य स

विस्तार

ओडिशा: आगामी 8 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक की ओर से 12 घंटे के ओडिशा बंद का आह्वान किया गया है। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक यह बंद रखा जाएगा। बंद को सफल बनाने के लिए रेल, बस सहित अन्य सरकारी और निजी वाहनों का परिचालन बंद रखने की अपील की गई है। हालांकि, जरूरी सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है। अस्पताल, एंबुलेंस, मेडिकल स्टोर सहित आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रहेंगी। इसके अलावा आठवीं और नौवीं कक्षा की परीक्षाएं दे रहे छात्र-छात्राओं को किसी तरह की परेशानी न हो और उनकी परीक्षा एवं आवाजाही प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखने की बात कही गई है। चार प्रमुख मांगों को लेकर इस बंद का आह्वान किया गया है। SIR के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें पद से हटाने की मांग की गई है।

इसी तरह, MMDR कानून में संशोधन के जरिए ओडिशा के खनिज संसाधनों की लूट का आरोप लगाते हुए संशोधित प्रावधानों को वापस लेने की मांग इंडिया ब्लॉक ने उठाई है। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त सहायता और पुनर्वास उपलब्ध कराने तथा प्राथमिक शिक्षा की पाठ्यपुस्तकों में अनियमितता और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर संबंधित मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की गई है। इंडिया ब्लॉक की ओर से कहा गया है कि बंद पूरी तरह अहिंसक और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। संगठन का दावा है कि राज्य के विभिन्न जिलों में बंद को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। साथ ही, इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने आगामी 8 अक्टूबर के ओडिशा बंद के सफल होने की उम्मीद जताई है।

वहीं, इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए इंडिया ब्लॉक की ओर से बीजेडी को भी खुला निमंत्रण दिया गया है। बंद के मुद्दे पर विपक्षी दलों के एकजुट होने के बीच अब सभी की नजर इस बात पर है कि बीजेडी इस आह्वान को किस तरह स्वीकार करती है। ऐसे में सवाल यह भी है कि यह 12 घंटे का बंद महज एक विरोध प्रदर्शन तक सीमित रहेगा या फिर ओडिशा की विपक्षी राजनीति में व्यापक समन्वय का कोई नया संकेत देगा? इसका स्पष्ट तस्वीर 8 अक्टूबर को सामने आएगी
 

Related News

उत्तर प्रदेश: दुर्गापूजा को लेकर बाघनगर चौकी पर पीस कमेटी की बैठक, डीजे पर रोक और CCTV लगाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: तीन आईएएस अधिकारियों ने परखी विकास की जमीनी हकीकत, 50 मानकों पर हुई समीक्षा

राजस्थान: भूपेंद्र सैनी के जन्मोत्सव पर जयपुर में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

गुजरात: अहवा सिविल अस्पताल में बायोवेस्ट निपटान पर उठे सवाल, रिहाइशी इलाके के पास कचरा दबाने के आरोप

राजस्थान: जोधपुर में श्रीराम फाइनेंस का छात्रवृत्ति समारोह, 1400 मेधावी बच्चों को मिली नवगति एजुकेशन स्कॉलरशिप

उत्तर प्रदेश:  ठठरा में जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, दो डंडे बरामद


Featured News