-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बस्ती में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल, एक पिकअप और 10 मोटरसाइकिलों के इंजन, नंबर प्लेट व अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल, एक पिकअप और 10 मोटरसाइकिलों के इंजन, नंबर प्लेट व अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की बाइक को काटकर उसके पार्ट्स अलग करते थे और उन्हें नेपाल में बेचने की तैयारी में थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार देर रात मूडघाट पंचायत भवन के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार और उनके पीछे चल रही पिकअप को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। पिकअप में दो चोरी की बाइक के अलावा कटी हुई मोटरसाइकिलों के इंजन, नंबर प्लेट और अन्य पार्ट्स मिले। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बस्ती और आसपास के जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के वाहनों को ग्राइंडर से काटकर उनके पार्ट्स अलग कर दिए जाते थे। इसके बाद इन्हें कबाड़ के कारोबार की आड़ में बेचने की तैयारी की जाती थी। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान को नेपाल ले जाकर बेचने की तैयारी थी। कबाड़ के कारोबार की आड़ में चल रहा था काम पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार राजेश कुमार और रंगीलाल गुप्ता कबाड़ के कारोबार से जुड़े हैं। इसी की आड़ में चोरी के वाहनों के पार्ट्स की खरीद-फरोख्त किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में राजू गुप्ता (40) निवासी मुबारकपुर, थाना कोतवाली टांडा, अंबेडकरनगर, राजेश कुमार (28) निवासी नगर बाजार, थाना नगर, बस्ती और रंगीलाल गुप्ता (47) निवासी एकसड़ा, थाना नगर, बस्ती शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, राजू गुप्ता के खिलाफ अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोंडा और बस्ती में चोरी, एनडीपीएस समेत विभिन्न धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने चार चोरी की मोटरसाइकिल, एक पिकअप तथा 10 मोटरसाइकिलों के इंजन, नंबर प्लेट और अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में मुकदमों की जानकारी जुटाने के साथ गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के कबाड़ कारोबारियों की भी जांच की जा रही है। इनकी रही भूमिका कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बलिराम गौड़, उपनिरीक्षक रतीश चंचल पाण्डेय, हेड कांस्टेबल शैलेश शर्मा, कांस्टेबल देवेन्द्र गुप्ता, आदित्य वर्मा, विजय यादव, आदित्य पाल, राजू यादव और मुकेश साहनी शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: तीन आईएएस अधिकारियों ने परखी विकास की जमीनी हकीकत, 50 मानकों पर हुई समीक्षा
राजस्थान: भूपेंद्र सैनी के जन्मोत्सव पर जयपुर में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
गुजरात: अहवा सिविल अस्पताल में बायोवेस्ट निपटान पर उठे सवाल, रिहाइशी इलाके के पास कचरा दबाने के आरोप
उत्तर प्रदेश: ठठरा में जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, दो डंडे बरामद
