-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में ‘सेवा ज्योति यात्रा–विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बुधवार को ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में ‘सेवा ज्योति यात्रा–विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सामूहिक रूप से श्रवण किया। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 गौरवपूर्ण वर्षों की यात्रा से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रसेवा एवं समाजसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणादायी यात्रा है। उनके नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा, सहयोग और विकास का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। श्री कुशवाह ने कहा कि “सेवा ही संकल्प है, सेवा ही साधना है और सेवा ही राष्ट्रनिर्माण का मार्ग है।” उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक को अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के भाव के साथ उपस्थित लोगों ने सामाजिक सहभागिता और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश: तीन आईएएस अधिकारियों ने परखी विकास की जमीनी हकीकत, 50 मानकों पर हुई समीक्षा
राजस्थान: भूपेंद्र सैनी के जन्मोत्सव पर जयपुर में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
गुजरात: अहवा सिविल अस्पताल में बायोवेस्ट निपटान पर उठे सवाल, रिहाइशी इलाके के पास कचरा दबाने के आरोप
उत्तर प्रदेश: ठठरा में जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, दो डंडे बरामद
