-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी में बगावत तेज, कार्यकर्ताओं ने रमाकांत पिप्पल को हटाने की उठाई मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के कोने-कोने से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और जमीनी समर्थकों ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के कोने-कोने से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और जमीनी समर्थकों ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि पार्टी की लगातार बिगड़ती हालत को लेकर उन्होंने पहले कई बार चेतावनी दी थी, लेकिन नेतृत्व ने संगठन में कोई सुधार नहीं किया अब ग्वालियर-चंबल से लेकर मालवा और विंध्य तक हर जिले में एक ही मांग है। रमाकांत पिप्पल को तुरंत हटाओ और बसपा बचाओ। कार्यकर्ताओं का सीधा आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल के पिछले 6 वर्षों के कार्यकाल में पार्टी पूरी तरह पतन की ओर चली गई है, जो पार्टी कभी मध्य प्रदेश की सत्ता में निर्णायक भूमिका निभाती थी वह आज शून्य (00) सीटों पर आकर टिक गई है। बार-बार आगाह करने के बावजूद नेतृत्व की गलत रणनीतियों के कारण आज पूरे प्रदेश में संगठन का 'सूपड़ा साफ' हो चुका है।
प्रदेश अध्यक्ष की कार्यप्रणाली और संगठन में सुधार की कमी से नाराज होकर मध्य प्रदेश के पुराने और वफादार कार्यकर्ता दिनों-दिन पार्टी छोड़ रहे हैं। हर जिले में बढ़ते असंतोष के कारण बसपा का ढांचा पूरी तरह बिखरता जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक नेतृत्व में बदलाव नहीं होगा, तब तक पुराने साथियों को रोकना नामुमकिन है और जनता का भरोसा भी खत्म हो चुका है। कुर्सी का मोह और कार्यकर्ताओं का भारी गुस्सा समर्थकों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि चौतरफा हार, चेतावनियों की अनदेखी और पूरे प्रदेश में बढ़ते विरोध के बावजूद रमाकांत पिप्पल पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं आरोप है कि उन्हें पार्टी के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। वे केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि अब भी प्रदेश अध्यक्ष को नहीं बदला गया, तो मध्य प्रदेश से बहुजन समाज पार्टी का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।
उत्तराखंड: हरिद्वार में वायरल वीडियो मामले में आया नया मोड़, पत्नी ने सामने आकर बताई अपनी बात
बिहार: संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे
उत्तर प्रदेश: उपमेंद्र सक्सेना को दोबारा मिला संस्कार भारती के अध्यक्ष पद का दायित्व
उत्तर प्रदेश: जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, तीन घायल
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में एक माह की नुमाइश शुरू, विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया उद्घाटन
