-
☰
No image found.
बिहार: संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: वारिसलीगंज बाजार के मेंन चौक के पास स्थित संत जान्स पब्लिक स्कूल में रविवार को मातृ दिवस की मौके पर विद्यार्थियों द्वारा गाई गाई गई मां से जुड़ी गीतों से उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक से भावुक हो गए।
विस्तार
बिहार: वारिसलीगंज बाजार के मेंन चौक के पास स्थित संत जान्स पब्लिक स्कूल में रविवार को मातृ दिवस की मौके पर विद्यार्थियों द्वारा गाई गाई गई मां से जुड़ी गीतों से उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक से भावुक हो गए। मौके पर विद्यालय के बच्चों ने बड़े ही उत्साह और भावपूर्ण तरीके से विद्यालय परिसर को सजाया। विद्यालय के बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर माता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा मां को समर्पित कविताओं और गीतों से किया गया। मौके पर 30 अप्रैल 2026 को एमपी के बरगी डैम में अपने पुत्र को गोद में समेटे ब्रह्मलीन हुई माता की तस्वीर पर बच्चों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। इस दौरान छोटे बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड्स और विशेष प्रमाण पत्र का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर का माहौल काफी भावुक और प्रेरणादायक रहा।प्रधानाध्यापक संतोष कुमार तथा निदेशक विपिन कुमार एवं सुनील कुमार ने बच्चों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि मां दुनिया की सबसे बड़ी गुरु और प्रेरणास्त्रोत होती है। कहा गया कि 'सच्ची शिक्षा वही है जो हमें अपने माता-पिता और बड़ों का सम्मान करना सिखाए। 'स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उन्हें नैतिक मूल्यों से भी जोड़ना होता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को बाद में सम्मानित किया जायेगा । समारोह के अंत में विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 62 ऑपरेशन सफल
उत्तराखंड: भाजपा में मजबूत दावेदार के रूप में उभरे डॉ. भीम कुमार, लोगों के बीच बने चर्चा का विषय
बिहार: मातृ दिवस पर बच्चों ने माताओं को समर्पित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
उत्तराखंड: हरिद्वार में वायरल वीडियो मामले में आया नया मोड़, पत्नी ने सामने आकर बताई अपनी बात
