-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नवागत थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने संभाली कमान, शांति व्यवस्था को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना शिवनगर डिड़ई के नवागत थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की दिशा में सक्रिय पहल शुरू कर दी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना शिवनगर डिड़ई के नवागत थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की दिशा में सक्रिय पहल शुरू कर दी है। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बाँसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित इस बैठक का नेतृत्व थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने किया।
गोष्ठी के दौरान थानाध्यक्ष ने
शासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहेगा तथा आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उनके सरल व्यवहार और सकारात्मक कार्यशैली की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में थाना स्थानीय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास का संदेश देखने को मिला।
उत्तराखंड: हरिद्वार में वायरल वीडियो मामले में आया नया मोड़, पत्नी ने सामने आकर बताई अपनी बात
बिहार: संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे
उत्तर प्रदेश: उपमेंद्र सक्सेना को दोबारा मिला संस्कार भारती के अध्यक्ष पद का दायित्व
उत्तर प्रदेश: जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, तीन घायल
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में एक माह की नुमाइश शुरू, विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया उद्घाटन
