-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: उपमेंद्र सक्सेना को दोबारा मिला संस्कार भारती के अध्यक्ष पद का दायित्व
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक अंग, कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था- संस्कार भारती बरेली महानगर ब्रज प्रांत की नवीन कार्यकारिणी का गठन शान्ति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
विस्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक अंग, कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था- संस्कार भारती बरेली महानगर ब्रज प्रांत की नवीन कार्यकारिणी का गठन शान्ति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरेली में पूर्व केंद्रीय पदाधिकारी आचार्य देवेंद्र देव एवं प्रांतीय मंचीय कला संयोजक डॉ.मदन लाल प्रांतीय मंत्री कुलदीप वर्मा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पप्पू वर्मा , एवं बदायूं से पधारे विशिष्ट अतिथि अध्यापक मयंक जी की उपस्थिति में किया गया, कार्यक्रम का सुभारम्भ सभी अतिथियों के कर कमलों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्पण एवं माल्यार्पण कर किया गया उसके उपरान्त संगीतकार उमेश चन्द्र गुप्ता द्वारा ध्येय गीत की प्रस्तुति की गई, संचालन महामंत्री अमन पटेल द्वारा किया गया I इस दौरान डॉ.मदन लाल द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें बरेली महानगर की कार्यकारिणी में अध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, महामंत्री अमन पटेल, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार झा, उपाध्यक्ष नीलिमा रावत, मंचीय कला विद्या संयोजक डॉ अवधेश गोस्वामी, लोक कला विद्या संयोजक डॉ.अनु महाजन, दृश्य कला विद्या संयोजक प्रिया सक्सेना, साहित्य कला विद्या संयोजक अशोक उपरेती, मातृ शक्ति संयोजिका पुष्पा अरुन, एवं नीलम वर्मा, संपर्क प्रमुख शुभाशीष जोशी, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र नाथ वर्मा, के साथ साथ महानगर के संरक्षक हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष व प्रदीप रावत को दायित्व दिया गया, सभी अतिथि गण को पटका पहनाकर व सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया, एवं अन्य सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी गण को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया I इस अवसर पर राजकुमार गोस्वामी, श्रीमती रत्ना वर्मा, सूरज मौर्य एडवोकेट, उमेश चन्द्र गुप्ता, उमेश त्रिगुणायत, अभिनव पटेल आदि भारी संख्या में गण मान्य उपस्थित रहे
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 62 ऑपरेशन सफल
उत्तराखंड: भाजपा में मजबूत दावेदार के रूप में उभरे डॉ. भीम कुमार, लोगों के बीच बने चर्चा का विषय
बिहार: मातृ दिवस पर बच्चों ने माताओं को समर्पित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
उत्तराखंड: हरिद्वार में वायरल वीडियो मामले में आया नया मोड़, पत्नी ने सामने आकर बताई अपनी बात
बिहार: संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे
