-
☰
No image found.
बिहार: मातृ दिवस पर बच्चों ने माताओं को समर्पित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: वारिसलीगंज नगर परिषद के मेन रोड स्थित कमलिया मिल के समीप रविवार को विवेकानंद पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
बिहार: वारिसलीगंज नगर परिषद के मेन रोड स्थित कमलिया मिल के समीप रविवार को विवेकानंद पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 350 माताओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, पुष्प सज्जा और प्रेरणादायक संदेशों से आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि माँ जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनके त्याग, प्रेम व समर्पण का कोई मूल्य नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में माताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। मातृ दिवस समारोह के दौरान बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में गीत, समूह नृत्य एवं एकल नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित माताओं को भावुक कर दिया। “माँ” विषय पर प्रस्तुत गीतों ने कार्यक्रम को विशेष रूप से यादगार बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माताओं के लिए आयोजित खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं रहीं। म्यूजिकल चेयर, डांस गेम सहित विभिन्न गतिविधियों में माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी माताओं को सम्मानित किया गया। माताओं ने इस आयोजन के लिए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम अभिभावकों और बच्चों के बीच भावनात्मक संबंधों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निदेशक शीतल कुमारी एवं प्राचार्य परमानन्द ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव माँ के संस्कारों से ही मजबूत होती है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 62 ऑपरेशन सफल
उत्तराखंड: भाजपा में मजबूत दावेदार के रूप में उभरे डॉ. भीम कुमार, लोगों के बीच बने चर्चा का विषय
उत्तराखंड: हरिद्वार में वायरल वीडियो मामले में आया नया मोड़, पत्नी ने सामने आकर बताई अपनी बात
बिहार: संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे
