-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पोरसा के मुक्तिधाम महाकाल मंदिर में गूंजा “ॐ नमः शिवाय”, विश्व शांति के लिए हुआ विशेष औषधि महाअभिषेक
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सोमवार को मुक्तिधाम स्थित महाकाल मंदिर में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान शिव की कृपा प्राप्ति और विश्व शांति की कामना के लिए विशेष औषधि महा अभिषेक
विस्तार
मध्य प्रदेश: सोमवार को मुक्तिधाम स्थित महाकाल मंदिर में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान शिव की कृपा प्राप्ति और विश्व शांति की कामना के लिए विशेष औषधि महा अभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मुक्तिधाम “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण शिवमय हो गया। औषधि महा अभिषेक और भस्म आरती मंदिर में भगवान शिव का विशेष औषधियों, दूध, दही, घी, शहद और पवित्र जल व गंगा जल से एवं औषधीयो से विधि-विधानपूर्वक महा अभिषेक किया गया। इसके बाद भव्य भस्म आरती संपन्न हुई, जिसने श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की। भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर और मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव से विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की प्रार्थना की।
इस भव्य धार्मिक आयोजन में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बीके रेखा बहन, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाजसेवी एवं मुक्तिधाम के संरक्षक संचालक डॉ. अनिल गुप्ता, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, महेश पेगोरिया, शिवकांत गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 62 ऑपरेशन सफल
उत्तराखंड: भाजपा में मजबूत दावेदार के रूप में उभरे डॉ. भीम कुमार, लोगों के बीच बने चर्चा का विषय
बिहार: मातृ दिवस पर बच्चों ने माताओं को समर्पित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
उत्तराखंड: हरिद्वार में वायरल वीडियो मामले में आया नया मोड़, पत्नी ने सामने आकर बताई अपनी बात
बिहार: संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे
