-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में 17 अक्टूबर को मां काली की होगी महाआरती, माता को लगेगा 56 भोग
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ नवरात्रि के पावन अवसर पर इंदरगढ़ नगर में मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ नवरात्रि के पावन अवसर पर इंदरगढ़ नगर में मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। नगर के विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। सुबह और शाम होने वाली आरती के दौरान माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नगर के दतिया रोड स्थित ग्वालियर चौराहे पर विराजित मां काली की झांकी पर शनिवार, 17 अक्टूबर को महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मां काली को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाआरती में शामिल होने की अपील की है। नवरात्रि के दौरान नगर में माता के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है। सुबह करीब 4 बजे से शीतला माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर और बूढ़ी माता मंदिर में दर्शन के लिए महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है। वहीं, नगर की बस्ती में पानी की टंकी के पास और मणिपुर मार्ग पर भी मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। इन स्थानों पर भी भक्त माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। ग्वालियर चौराहे पर मां काली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण कई बार भक्तों को पंडाल के बाहर हाईवे किनारे खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। नवरात्रि के चलते पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालुओं को अब 17 अक्टूबर को होने वाली महाआरती और 56 भोग के आयोजन का इंतजार है।
उत्तर प्रदेश: स्कूल में छात्रों की जेब से मिले आपत्तिजनक सामान, पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दी हिदायत
