-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 70वें विराट दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक, 20 अक्टूबर को निकलेगी राजगद्दी यात्रा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति बरेली के तत्वाधान में होने वाले 70 वे विराट दशहरा मेला की तैयारियों को ले कर आज श्री हरि मंदिर बारात घर हॉल में एक विशेष बैठक विचा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति बरेली के तत्वाधान में होने वाले 70 वे विराट दशहरा मेला की तैयारियों को ले कर आज श्री हरि मंदिर बारात घर हॉल में एक विशेष बैठक विचार विमर्श हेतु रखी गई। बैठक का संचालन महामंत्री श्री रवि छाबड़ा ने किया। बैठक में मेला की रूपरेखा, कार्यकमों, स्टाल, राजगद्दी , आतिशबाजी वा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत विचार किया गया। विगत कई वर्षों से मॉडल टाउन बरेली में बरेली दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति द्वारा आयोजित विराट भव्य दशहरा मेला बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता रहा है। महामंत्री रवि छाबड़ा ने बताया कि यह भव्य मेला विभाजन के बाद सन 1950 से मॉडल टाऊन में लगाया जा रहा है, बरेली के सब से बड़े मेले के रूप इसे जाना जाता रहा है। उन्होंने यह भी बताया पहले राजगद्दी की शुरुआत जिला परिषद कार्यालय से होती थी और यह पूरे शहर का भ्रमण करते हुए मॉडल टाऊन दशहरा मेला ग्राउंड पहुंचती थी। यह मेला श्री विष्णु इंटर कॉलेज बरेली में नए स्वरूप में आयोजित होने जा रहा है। 19 अक्टूबर को मॉडल टाऊन में लंका दहन होगा। महामंत्री रवि छाबड़ा ने यह भी बताया कि 20 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे पीपीराजगद्दी यात्रा श्री हरि मंदिर के शुरू होकर सनातन धर्म मंदिर,रामायण मंदिर,दरगाह मंदिर होते हुए मेला स्थल में पहुंचेगी। मेला स्थल पर 50 फुट ऊंचे रावण और 40-40 फुट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाए गए है। इस अवसर पर आतिशबाजी का जोरदार मुकाबला सभी बरेली वासियों को देखना का अवसर मिलेगा। मेला के मुख्य अतिथि माननीय श्री पूरन लाल लोधी अध्यक्ष बृज प्रांत और अति विशिष्ट अतिथि माननीय श्री अरुण सक्सेना जी, पर्यावरण एवं वन मंत्री भारत सरकार,श्रीमती श्रुति गंगवार राजसभा सदस्य,श्री दुर्ग विजय सिंह शाक्य,महानगर अध्यक्ष श्री अधीर सक्सेना,विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक छात्र पाल गंगवार जी होगे। मेला का शुभारंभ श्री उमेश गौतम जी माननीय महापौर बरेली के द्वारा होगा। अतिथि के रूप में हमारे बीच माननीय जिलाधिकारी महोदय एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद होगे। आज की बैठक में मेला कमेटी अध्यक्ष अनुपम कपूर, महामंत्री रवि छाबड़ा,मेला इंचार्ज अतुल कपूर, मुख्य संरक्षक सुशील अरोरा,अनिल अरोरा,जुगल किशोर मक्कर, राकेश नरूला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्विनी ओबेरॉय,अमरजीत सिंह बग्गा , कोषाध्यक्ष संजय आनन्द,मीडिया प्रभारी गोविन्द तनेजा,मंत्री रंजन कुमार,अनिल चढ़ा,संजीव सोई,रोमी सेठी,राजगद्दी इंचार्ज लतेश शर्मा,धीरज कुमार,समिति सभरवाल वा अन्य शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे । अंत में महामंत्री रवि छाबड़ा ने सभी सदस्यों को उनकी सेवाओं और जिम्मेदारी से अवगत कराया और सभी बरेली वासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पधार कर मेले को सफल बनाने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश: स्कूल में छात्रों की जेब से मिले आपत्तिजनक सामान, पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दी हिदायत
