-
☰
No image found.
महाराष्ट्र: कामगार मेळावे में श्रमिकों को योजनाओं और अधिकारों की दी गई जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
महाराष्ट्र: अकोला में बिल्डिंग पेंटर, बांधकाम एवं अन्य असंघटित मजदूर संघ के तत्वावधान में 1 मई 2026 को कामगार महामेळावा म.न.पा. स्कूल क्रमांक 7, स्टेशन रोड, कोर्ट के सामने आयोजित किया गया।
विस्तार
महाराष्ट्र: अकोला में बिल्डिंग पेंटर, बांधकाम एवं अन्य असंघटित मजदूर संघ के तत्वावधान में 1 मई 2026 को कामगार महामेळावा म.न.पा. स्कूल क्रमांक 7, स्टेशन रोड, कोर्ट के सामने आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मजदूर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष अब्दुल बशीर भाई ने की। प्रमुख उद्घाटक के रूप में अकोला पश्चिम के विधायक साजिद खान पठाण (बांधकाम कामगार सनियंत्रण समिति अध्यक्ष) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में राहुल काळे (कामगार आयुक्त), महेंद्र जाधव (सरकारी कामगार अधिकारी) एवं किरण राठोड (नोंदणी अधिकारी) मौजूद रहे। इसके अलावा निलेश केवट (आरटीआई अध्यक्ष, पिंपरी चिंचवड़), मो. तौफिक (ठेकेदार संघ अध्यक्ष), मनोज सापेकर, शेख नासिरभाई, गौतम उबाळे, नितीन वाकोडे, वंदना वासनिक (माजी नगरसेविका), अरुणा लबडे, सोनाली ताई (स्वतंत्र घरेलू कामगार यूनियन), शेख युनूस (जिल्हाध्यक्ष वाशिम), ईश्वर चराटे, अजमत खान, अशफाक शाह, रौनक अली, सत्यदेव तायडे, गणेश राठोड सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक एवं अतिथियों का परिचय नितीन वाकोडे ने कराया। इस अवसर पर निलेश केवट ने जानकारी के अधिकार (RTI) का उपयोग कैसे करें, इस पर मार्गदर्शन दिया तथा अटल बांधकाम घरकुल योजना प्राप्त करने के अपने अनुभव साझा किए। वंदना वासनिक ने 60 वर्ष के बाद मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी, जबकि मनोज सापेकर ने कामगारों के मुद्दों पर किए गए संघर्ष की जानकारी दी। संघ के संस्थापक अध्यक्ष प्रशांत भाऊ मेश्राम ने कामगार बोर्ड की स्थापना, कामगारों की समस्याएं तथा संगठन के 17 वर्षों के संघर्षमय सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस मेळावे का उद्देश्य श्रमिकों का सम्मान करना तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना है। कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड लाइन के शंकर वाघमारे एवं सहयोगी पूजा मनवर ने बाल विवाह रोकने हेतु उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई।
अध्यक्षीय भाषण में अब्दुल बशीर भाई ने कामगारों से संगठन से जुड़ने और जनजागृति बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि संगठन के आंदोलन के चलते कुछ ठेकेदारों द्वारा पदाधिकारियों पर मामले दर्ज किए गए, फिर भी संगठन संघर्षरत है। कार्यक्रम का संचालन सत्यशील बावनगड़े ने किया तथा आभार प्रदर्शन नागेश नेमाडे ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्थापक अध्यक्ष प्रशांत मेश्राम, विनोद जपसरे, मनोज बाविस्कर, आत्माराम साठे, अब्दुल जमील, सुरेश कारंडे, सुनील शेगोकार, सचिन खराटे, गणेश सावळे, झिंगाजी पुंडगे, संतोष भालेराव, महेंद्र कांबळे, सैय्यद मकसूद, प्रभुदास इंगळे, शेख जावेद सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किए।
