Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोण्डा पुलिस की बड़ी सफलता—251 खोए मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाई गई मालिकों को

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Kaushal (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 04/05/2026 11:29:30 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Kaushal (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 04/05/2026 11:29:30 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधे

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में सर्विलांस टीम द्वारा विभिन्न कम्पनियों के कुल 251 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹ 51,00,000 (इक्यावन लाख) है, बरामद किये गये। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में वर्ष 2025 के दौरान अब तक जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा कुल 695 खोये हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किये गये हैं। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा जनपद में खोये हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु सर्विलांस टीम एवं समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के नेतृत्व में टीमों का गठन कर अभियान चलाया गया। जनपदीय सर्विलांस टीम द्वारा सभी थानों से समन्वय स्थापित कर भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की गई। इस क्रम में जनपदीय पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न कम्पनियों

 जिनमें एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वन प्लस आदि कंपनियों के गुमशुदा 251 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किये गये, जिन्हें आज दिनांक 03.05.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया। अपने खोये हुए मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर मोबाइल धारकों द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा एवं जनपदीय पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। जनपदीय टीम में थाना को0 नगर द्वारा 21 मोबाइल, थाना को0 देहात द्वारा 16, थाना खरगूपुर द्वारा 15, थाना इटियाथोक द्वारा 06, थाना तरबगंज द्वारा 24, थाना नवाबगंज द्वारा 21, थाना वजीरगंज द्वारा 06, थाना उमरीबेगमगंज द्वारा 10, थाना मोतीगंज द्वारा 07, थाना कर्नलगंज द्वारा 25, थाना कटराबाजार द्वारा 07, थाना कौड़िया द्वारा 06, थाना परसपुर द्वारा 06, थाना धानेपुर द्वारा 15, थाना को0 मनकापुर द्वारा 11, थाना छपिया द्वारा 07, थाना खोड़ारे द्वारा 14 एवं नोडल सर्विलांस टीम के द्वारा 34 कुल 251 मोबाइल फोन की बरामदगी की गयी। 


पुलिस अधीक्षक ने जनहित में किया अपील - 
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार सारथी एप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लें, जिससे भविष्य में मोबाइल खो जाने की स्थिति में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होती रहें। मोबाइल खोने की स्थिति में मोबाइल की बिल/आईएमईआई, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर उपस्थित होकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल मिलने की स्थिति में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होती रहेगी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत किये जाने की घोषणा भी की गई।

बरामद कर्ता क़ी टीम में उ0नि0 उदित वर्मा थाना को0 नगर, हे0कां0 हृदय नारायण दीक्षित, सर्विलास सेल,हे0कां0 रवि सर्विलास सेल जनपद गोण्डा, हे0कां0 अमित पाठक, सर्विलांस सेल, गोण्डा,कां0 अमितेश सिंह, सर्विलास सेल जनपद गोण्डा, कां0 अंशुमान पाण्डेय, सर्विलास सेल जनपद गोण्डा,कम्प्यूटर ऑपरेटर बब्लू कुमार, देवेन्द्र यादव, कृष्णा शर्मा, मो0 अर्शिल, अभिमन्यु, अतुल वरूण, अनुज कुमार, का0 पंकज कुमार, का0 इन्द्रजीत रावत, का0 लक्ष्मन कमार, का0 अशुतोष, का0 रोहित कुमार, का0 विशाल कुमार, का0 अतुल उपाध्याय, का0 हरिशचन्द्र तिवारी म0का0 दीपांशी मिश्रा, म0का0 वंदना तिवारी, म0का0 मिनांक्षी, सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त कर्मी एवं थाना स्तर पर गठित मोबाइल रिकवरी टीम शामिल रही।

Related News

उत्तर प्रदेश: निशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

उत्तर प्रदेश: गौ हत्या के विरोध में शिवसेना की आक्रोश रैली, थाने पर किया गया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: पत्नी प्रेमी संग फरार, बेटियों को लेकर सनसनीखेज आरोप—पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण स्कूल में पढ़ाई परखी, गेहूं क्रय केंद्रों की जांच—व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

असम: महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को प्रशिक्षण और ‘निधि बैंक’ शुरू करने का फैसला

मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में सेवा का मिसाल: बहनों ने पक्षियों-पशुओं के लिए दाना-पानी और चारा देकर जीता दिल


Featured News