Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सरकारी पोखरी पर अतिक्रमण उजागर, प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 04/05/2026 01:37:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 04/05/2026 01:37:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के मनिहारी क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा रसूलपुर में सरकारी पोखरी पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के मनिहारी क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा रसूलपुर में सरकारी पोखरी पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। रविवार को जब लेखपाल टीम पोखरी की नापी करने पहुंची, तो मौके पर चौंकाने वाली स्थिति देखने को मिली। बताया जा रहा है कि पोखरी के चारों तरफ बसे लोगों ने जमीन को आपस में बांट लिया था और जगह-जगह खूँटा गाड़कर अपना कब्जा जमा रखा था। नापी के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि पोखरी की मूल सीमा को संकुचित कर दिया गया है और कई हिस्सों पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पूरे मामले को लेकर चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि पोखरी गांव की सार्वजनिक संपत्ति है और इस पर कब्जा होने से जल संरक्षण और पर्यावरण पर भी असर पड़ेगा।


लेखपाल द्वारा मौके की स्थिति का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और पोखरी को मुक्त कराया जाएगा। गांववासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाकर पोखरी को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की है, ताकि भविष्य में जल संकट की समस्या न हो।

Related News

उत्तर प्रदेश: गौ हत्या के विरोध में शिवसेना की आक्रोश रैली, थाने पर किया गया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: पत्नी प्रेमी संग फरार, बेटियों को लेकर सनसनीखेज आरोप—पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण स्कूल में पढ़ाई परखी, गेहूं क्रय केंद्रों की जांच—व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

असम: महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को प्रशिक्षण और ‘निधि बैंक’ शुरू करने का फैसला

मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में सेवा का मिसाल: बहनों ने पक्षियों-पशुओं के लिए दाना-पानी और चारा देकर जीता दिल

मध्य प्रदेश: थाने में बर्बरता के आरोप पर भड़का जनाक्रोश: लाठीचार्ज, महिला पदाधिकारी घायल, युवक हुआ  लापताकार्रवाई की मांग तेज


Featured News