Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: सेवा कार्यों के साथ मनाया गया अशोक गहलोत का जन्मदिन 
 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pappu Lal Sharma , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 04/05/2026 01:47:03 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pappu Lal Sharma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 04/05/2026 01:47:03 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: बनास वरदान भीलवाड़ा ग्रामीण जिले के शाहपुरा  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन शाहपुरा में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में श्री पशुपतिनाथ गौशाला परिसर में उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया।

विस्तार

राजस्थान: बनास वरदान भीलवाड़ा ग्रामीण जिले के शाहपुरा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन शाहपुरा में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में श्री पशुपतिनाथ गौशाला परिसर में उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया तथा पक्षियों के लिए परिण्डे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जीव दया का संदेश दिया। जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पूर्व नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल, अजय मेहता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिल व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अविनाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देकर प्रदेश की जनता के बीच विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने उनके नेतृत्व को प्रेरणादायक बताते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। 


वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि राजस्थान देश का पहला राज्य है, जहां महात्मा गांधी के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए शांति एवं अहिंसा विभाग की स्थापना की गई। कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुणाल ओझा, पार्षद मुबारक हुसैन, डॉ. इशाक खान, सौरभ सर्वा, यूथ कांग्रेस प्रवक्ता केशव सपूत, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष राकेश लोहार, सचिव सूरज सोनी, वरिष्ठ नेता रमेशचंद्रवैष्णव, रमेश शर्मा, कांग्रेस नेता अभिषेक त्रिपाठी, गब्बर खान, धनराज जीनगर , विजय टेलर, रजत जैन ,रामेश्वर सोलंकी, प्रियेश सिंह यदुवंशी, प्रिंस खटीक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में एकजुटता, उत्साह और सेवा भावना का विशेष संदेश देखने को मिला।

Related News

उत्तर प्रदेश: निशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

उत्तर प्रदेश: गौ हत्या के विरोध में शिवसेना की आक्रोश रैली, थाने पर किया गया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: पत्नी प्रेमी संग फरार, बेटियों को लेकर सनसनीखेज आरोप—पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण स्कूल में पढ़ाई परखी, गेहूं क्रय केंद्रों की जांच—व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

असम: महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को प्रशिक्षण और ‘निधि बैंक’ शुरू करने का फैसला

मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में सेवा का मिसाल: बहनों ने पक्षियों-पशुओं के लिए दाना-पानी और चारा देकर जीता दिल


Featured News