-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: निशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। यह ट्रस्ट का चौथा सेवा शिविर था, जो समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के संकल्प को पुनः सशक्त करता है। शिविर में अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां प्रदान कीं। मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों का चयन कर उनके निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। इस अवसर परमुख्य अतिथि एस.पी. सिटी श्री रणविजय सिंह जी एवं, विशिष्ट अतिथि श्री गुरप्रीत सिंह दुआ जी (अध्यक्ष, ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा- “जब सेवा बिना भेदभाव के हर द्वार तक पहुँचती है, तभी सच्चे अर्थों में समाज सशक्त बनता है।
पंजाबी हेल्पलाइन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य निरंतर ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे। शिविर के सफल आयोजन में ट्रस्ट के सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं चिकित्सकों का विशेष योगदान रहा। अंत में ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
उत्तर प्रदेश: बंद नालों से सड़कों पर निकला गंदा पानी, मौत मामले में AIMM ने उठाई CBI जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: मौलाना की संदिग्ध मौत पर AIMM का प्रदर्शन, CBI जांच की करी गई मांग
मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में जीव दया की मिसाल, पक्षियों व गौवंश के लिए हुआ सेवा अभियान शुरू
राजस्थान: महिला सशक्तिकरण की पहल, छात्राओं को रोजगार मार्गदर्शन व डिजिटल स्मार्टवॉच किया वितरण
उत्तर प्रदेश: भव्य वैदिक अनुष्ठान के साथ माँ दुर्गा की गई प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ सम्पन्न
मध्य प्रदेश: सतर्क दुकानदार से नाकाम हुई सेंधमारी, चोरी से बची लाखों की मोबाइल दुकान
