-
☰
No image found.
राजस्थान: महिला सशक्तिकरण की पहल, छात्राओं को रोजगार मार्गदर्शन व डिजिटल स्मार्टवॉच किया वितरण
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कपासन महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्थानीय शिव शिक्षा संस्थान द्वारा 18 से 30 वर्ष की छात्राओं के लिए विशेष रोजगार मार्गदर्शन व उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कपासन महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्थानीय शिव शिक्षा संस्थान द्वारा 18 से 30 वर्ष की छात्राओं के लिए विशेष रोजगार मार्गदर्शन व उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन वार्ड 18 के निवर्तमान पार्षद नरेश कुमार खटीक के सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छात्राओं को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के अवसरों की जानकारी दी गई और तकनीकी रूप से जोड़ने के लिए निशुल्क डिजिटल स्मार्टवॉच बांटी गईं, रोजगार प्राप्ति में आसानी के लिए संस्था द्वारा छात्राओं के पैन कार्ड और ई-श्रम कार्ड भी निशुल्क बनाए गए।
संस्था संस्थापक भेरूलाल खटीक ने घोषणा की कि वर्ष 2026 में कुल 1000 छात्राओं को निशुल्क डिजिटल वॉच बांटी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य केवल उपहार देना नहीं, बल्कि रोजगार दिलाकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर संस्था सचिव अमजद हुसैन मंसूरी, कोषाध्यक्ष पूजा खटीक एवं मुख्य ट्रेनर रतनलाल सालवी, राहुल माली व हितेश खटीक ने छात्राओं को कौशल विकास के गुर सिखाए।
उत्तर प्रदेश: बंद नालों से सड़कों पर निकला गंदा पानी, मौत मामले में AIMM ने उठाई CBI जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: मौलाना की संदिग्ध मौत पर AIMM का प्रदर्शन, CBI जांच की करी गई मांग
मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में जीव दया की मिसाल, पक्षियों व गौवंश के लिए हुआ सेवा अभियान शुरू
उत्तर प्रदेश: भव्य वैदिक अनुष्ठान के साथ माँ दुर्गा की गई प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ सम्पन्न
मध्य प्रदेश: सतर्क दुकानदार से नाकाम हुई सेंधमारी, चोरी से बची लाखों की मोबाइल दुकान
