-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भव्य वैदिक अनुष्ठान के साथ माँ दुर्गा की गई प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ सम्पन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्राचीन शिव शक्ति मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट, कला एन्क्लेव द्वारा आयोजित जगत जननी माँ दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, आस्था और वैदिक परंपराओं के अनुरूप भव्य एवं दिव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्राचीन शिव शक्ति मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट, कला एन्क्लेव द्वारा आयोजित जगत जननी माँ दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, आस्था और वैदिक परंपराओं के अनुरूप भव्य एवं दिव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की जीवंत झलक भी प्रस्तुत करता रहा। इस पावन अनुष्ठान में कानपुर देहात से पधारे विद्वान व्यास श्री कमलाकांत दीक्षित जी एवं आचार्य श्री अजय कुमार अग्निहोत्री जी के सान्निध्य में शास्त्रोक्त विधि से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन सम्पन्न हुआ। माँ दुर्गा का महास्नान, दिव्य श्रृंगार एवं नगर भ्रमण के पश्चात पाँच मंदिरों के दर्शन कर विधिवत न्यास एवं प्राण प्रतिष्ठा संस्कार सम्पन्न कराया गया। इस महोत्सव के मुख्य यजमान श्री विजेंद्र सिंह भदौरिया जी रहे, जिनके कर-कमलों द्वारा संपूर्ण अनुष्ठान विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के अध्यक्ष श्री विनोद तिवारी जी एवं प्रबंधक व संगठन महामंत्री पंडित संतोष मिश्रा जी के नेतृत्व में हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में सचिव शिवनाथ तिवारी, कोषाध्यक्ष सुखबीर सिंह, तथा अर्जुन तिवारी, देवेंद्र सिंह, अनिल यादव, दिलीप सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। पंडित संतोष मिश्रा जी ने अपने संबोधन में कहा कि वे विभिन्न संगठनों के माध्यम से हिंदुत्व एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर कार्यरत हैं और समाज को संगठित व जागरूक करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा के जयकारों के साथ धर्म और आस्था की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत मुख्य यजमान एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा हवन एवं भव्य आरती सम्पन्न की गई। भजन-कीर्तन के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सायंकालीन कार्यक्रम में कथा आरती एवं व्यास पीठ पूजन किया गया, जहाँ व्यास जी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए समस्त समाज के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता, सामाजिक एकता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
उत्तर प्रदेश: बंद नालों से सड़कों पर निकला गंदा पानी, मौत मामले में AIMM ने उठाई CBI जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: मौलाना की संदिग्ध मौत पर AIMM का प्रदर्शन, CBI जांच की करी गई मांग
मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में जीव दया की मिसाल, पक्षियों व गौवंश के लिए हुआ सेवा अभियान शुरू
राजस्थान: महिला सशक्तिकरण की पहल, छात्राओं को रोजगार मार्गदर्शन व डिजिटल स्मार्टवॉच किया वितरण
मध्य प्रदेश: सतर्क दुकानदार से नाकाम हुई सेंधमारी, चोरी से बची लाखों की मोबाइल दुकान
