-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: सतर्क दुकानदार से नाकाम हुई सेंधमारी, चोरी से बची लाखों की मोबाइल दुकान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों के बीच शनिवार देर रात एक बड़ी घटना टल गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों के बीच शनिवार देर रात एक बड़ी घटना टल गई। पोरसा-अंबाह रोड स्थित “हरिओम मोबाइल” दुकान पर तीन युवकों ने आधी रात सेंधमारी की कोशिश की, लेकिन दुकानदार की सतर्कता के चलते चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी हरिओम शर्मा (27), पुत्र किशनलाल शर्मा, निवासी शारदा गार्डन के पीछे, पोरसा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी मोबाइल दुकान नागाजी स्कूल के पास स्थित है। वे 2 मई की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 2 बजे एक कार्यक्रम से लौटते समय जब वे दुकान के सामने से गुजरे, तो देखा कि तीन युवक शटर का ताला तोड़ रहे हैं। शक होने पर उन्होंने तुरंत आवाज लगाई, जिससे घबराकर आरोपी मौके से भाग निकले। जांच में पाया गया कि दुकान का ताला टूटा हुआ था, लेकिन अंदर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। आरोपियों ने चोरी का प्रयास जरूर किया, लेकिन पकड़े जाने के डर से वारदात अधूरी छोड़नी पड़ी। फरियादी ने बताया कि वे आरोपियों को पहचानते हैं, जो पहले भी दुकान पर आते-जाते रहे हैं।
घटना की सूचना देर रात होने के कारण तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। अगले दिन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने जितेंद्र तोमर, विष्णु तोमर और विपिन तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों में पोरसा शहर में चोरी और सेंधमारी की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। अंबाह रोड पर “पुजारा मोबाइल शॉप” का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास। पंजाब बैंक के ताले को भी इसी तरह निशाना बनाया गया। धनेटा रोड पर कुछ समय पहले दो स्थानों से लाखों के जेवरात चोरी
अटेर रोड भरोसी बाली गली के पास मकान में सेंध लगाकर सोने के जेवर और रूपये पार कर दिए थे। चोरों के हौसले बुलंद, लेकिन एक जागरूक दुकानदार ने बचा ली अपनी लाखों की पूंजी।
उत्तर प्रदेश: बंद नालों से सड़कों पर निकला गंदा पानी, मौत मामले में AIMM ने उठाई CBI जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: मौलाना की संदिग्ध मौत पर AIMM का प्रदर्शन, CBI जांच की करी गई मांग
मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में जीव दया की मिसाल, पक्षियों व गौवंश के लिए हुआ सेवा अभियान शुरू
राजस्थान: महिला सशक्तिकरण की पहल, छात्राओं को रोजगार मार्गदर्शन व डिजिटल स्मार्टवॉच किया वितरण
उत्तर प्रदेश: भव्य वैदिक अनुष्ठान के साथ माँ दुर्गा की गई प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ सम्पन्न
