-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में जीव दया की मिसाल, पक्षियों व गौवंश के लिए हुआ सेवा अभियान शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा में भीषण गर्मी के बीच जहां इंसान ही नहीं, बल्कि पक्षी और पशु भी पानी और भोजन के लिए तरस रहे हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा में भीषण गर्मी के बीच जहां इंसान ही नहीं, बल्कि पक्षी और पशु भी पानी और भोजन के लिए तरस रहे हैं। वहीं जैन मिलन महिला वीराग पोरसा और जैन मिलन बालिका मंडल पोरसा की बहनों ने जीव दया का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसने पूरे क्षेत्र का दिल जीत लिया है। संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में संवेदना, समर्पण और धर्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। बहनों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करते हुए एक दर्जन से अधिक सकोरे (मिट्टी के पात्र) टांगे, ताकि कोई भी पक्षी प्यासा न रहे। इसके बाद सेवा की यह टोली गौशाला पहुंची, जहां गायों को रोटियां, दलिया, हरा चारा और ताजी सब्जियां खिलाकर सेवा का भाव प्रकट किया गया। सबसे भावुक क्षण तब आया जब घायल गायों के पास बैठकर णमोकार मंत्र का जाप किया गया—जिससे पूरा वातावरण भक्ति और करुणा से भर उठा। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे समाज को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा मिली। इस आयोजन में पूर्व अध्यक्ष संगीता जैन, शीला जैन, कोषाध्यक्ष पिंकी जैन, मंत्री गीता जैन, अध्यक्ष रानी जैन सहित कई महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं बालिका मंडल की अध्यक्ष रागिनी, मंत्री स्नेहा जैन, कोषाध्यक्ष अनुष्का जैन, मुस्कान जैन, मिस्टी जैन, अंतरा जैन और मान्या जैन ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
उत्तर प्रदेश: बंद नालों से सड़कों पर निकला गंदा पानी, मौत मामले में AIMM ने उठाई CBI जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: मौलाना की संदिग्ध मौत पर AIMM का प्रदर्शन, CBI जांच की करी गई मांग
राजस्थान: महिला सशक्तिकरण की पहल, छात्राओं को रोजगार मार्गदर्शन व डिजिटल स्मार्टवॉच किया वितरण
उत्तर प्रदेश: भव्य वैदिक अनुष्ठान के साथ माँ दुर्गा की गई प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ सम्पन्न
मध्य प्रदेश: सतर्क दुकानदार से नाकाम हुई सेंधमारी, चोरी से बची लाखों की मोबाइल दुकान
