Contact for Advertisement 9650503773



मध्य प्रदेश: एटीएम बूथ बने ठगों का अड्डा, कार्ड बदलकर 37,500 रुपये की ठगी

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 04/05/2026 05:35:03 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 04/05/2026 05:35:03 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा मुरैना शहर में एटीएम बूथ अब ठगों का सुरक्षित ठिकाना बनते जा रहे हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा मुरैना शहर में एटीएम बूथ अब ठगों का सुरक्षित ठिकाना बनते जा रहे हैं। 30 अप्रैल 2026 को एक ही दिन सामने आईं दो अलग-अलग घटनाओं ने बैंक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गार्ड की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर ठगों ने दो लोगों को निशाना बनाते हुए कुल 37,500 रुपये उड़ा लिए। शाम 5 से 6 बजे के बीच पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित एटीएम पर दो युवकों ने रिटायर्ड जेल पुलिस कर्मचारी भगवती प्रसाद शर्मा को मदद का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। आरोपी चालाकी से उनका असली कार्ड लेकर फरार हो गए और बाद में खाते से तीन बार में 22,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित को घटना की जानकारी तब लगी जब रकम खाते से साफ हो चुकी थी। इसी दिन एक अन्य एटीएम बूथ पर भी इसी तरह की वारदात सामने आई। शिकायत के अनुसार, ठगों ने पहले से एटीएम में मौजूद रहकर ग्राहक को बहलाया और कार्ड बदलकर उसके खाते से करीब 15,000 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने अपने आवेदन में पूरी घटना का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की है।


Featured News