Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: दरगाह पहुंचे कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलीम अहमद, देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Tauseef (RJ) , राजस्थान  Edited By: Shikha Pandey, Date: 18/07/2026 04:55:02 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Tauseef (RJ) ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 18/07/2026 04:55:02 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष, कर्नाटक सरकार के चीफ व्हिप, कैबिनेट मंत्री एवं कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलीम अहमद शनिवार को अजमेर पहुंचे।

विस्तार

राजस्थान: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष, कर्नाटक सरकार के चीफ व्हिप, कैबिनेट मंत्री एवं कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलीम अहमद शनिवार को अजमेर पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी देकर देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। दरगाह पहुंचने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश संयोजक एस. एम. अकबर ने कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह रलावता के नेतृत्व में निजाम गेट पर सलीम अहमद का साफा पहनाकर एवं फूलमाला से भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने सलीम अहमद का गर्मजोशी से इस्तकबाल करते हुए उनका अजमेर आगमन पर स्वागत किया। स्वागत समारोह में शक्ति सिंह रलावता, शिव कुमार बंसल, अहमद हुसैन, दिलशाद अंसारी, मुशर्रफ़ सिद्दीकी, हामिद खान, रईस खान, फरीद खान, फुरकान सिद्दीकी एवं जुल्फिकार अहमद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। दरगाह जियारत के दौरान सलीम अहमद ने ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में देश की तरक्की, सामाजिक सौहार्द, भाईचारे तथा प्रदेश और देशवासियों की खुशहाली के लिए विशेष दुआ की।
 

Related News

मध्य प्रदेश: पेटलावद में सखी वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ, मंत्री निर्मला भूरिया बोलीं— महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का बनेगा मजबूत केंद्र

उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में स्मैक तस्करी के आरोपों से हड़कंप, स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: तकनीकी खराबी और खाद की किल्लत से किसान हुआ बेहाल, पीओएस मशीनों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश: वैश्य जागरूक मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, पीवीआर मॉल चौराहे का नाम भामाशाह चौक रखने की मांग

उत्तर प्रदेश: सीता रसोई ने रोड पर जरूरतमंदों को वितरित किया निशुल्क भोजन, नर सेवा को बताया नारायण सेवा


Featured News