Contact for Advertisement 9650503773

राजस्थान: टोल प्लाजा पर ट्रक की टक्कर, केबिन क्षतिग्रस्त; युवती की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Rajeshbhai Khapabhai Patel , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 06/05/2026 03:15:06 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Rajeshbhai Khapabhai Patel ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/05/2026 03:15:06 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: गणदेवा एक्सप्रेस हाईवे के टोल प्लाजा पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। एक ट्रक अनियंत्रित होकर टोल के केबिन से टकरा गया, जिससे केबिन को भारी नुकसान पहुंचा। इस घटना में करीब ₹3 लाख के नुकसान का अनुमान है।

विस्तार

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक और टोल कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान ट्रक चालक ने केबिन की ओर ट्रक बढ़ा दिया, जिससे केबिन को टक्कर मार दी।

मौके पर मौजूद टोल प्लाजा पर कार्यरत एक युवती की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ट्रक चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।