-
☰
No image found.
राजस्थान: अलवर में AI ट्रैफिक सिस्टम का ट्रायल सफल, अब ऑटो चालान से सख्ती
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अलवर शहर की सड़कों पर अब यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदलने वाली है। शहर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित 'स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम' का ट्रायल सफल हो गया है। हाल ही में भूगोर तिराहे पर मशीन लगाकर इ
विस्तार
राजस्थान: अलवर शहर की सड़कों पर अब यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदलने वाली है। शहर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित 'स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम' का ट्रायल सफल हो गया है। हाल ही में भूगोर तिराहे पर मशीन लगाकर इसका परीक्षण किया गया, जिसमें यह सिस्टम वाहनों की ट्रैकिंग और हाई-स्पीड नंबर प्लेट कैप्चर करने में पूरी तरह खरा उतरा है।यह सिस्टम मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर की तर्ज पर काम करेगा। यूआईटी (UIT) के अनुसार, इस महीने के अंत तक इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। पहले चरण में जेल सर्किल से लेकर कटीघाटी तक के मार्ग को इस स्मार्ट सिस्टम से जोड़ा जा रहा हैयूआईटी सचिव स्नेहल नाना के अनुसार भूगोर तिराहे पर किए गए ट्रायल के दौरान एआई कैमरों की क्षमता को परखा गया। इस सिस्टम ने न केवल तेज रफ्तार वाहनों को ट्रैक किया, बल्कि उनकी नंबर प्लेट को भी स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड किया। यातायात पुलिस ने सिस्टम की कार्यक्षमता को देखते हुए इसमें कुछ नए फीचर्स जोड़ने की मांग की है। इसके लिए यूआईटी ने संबंधित कंपनी को पत्र लिखकर जरूरी बदलाव करने को कहा है ताकि अलवर की सड़कों को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।ऑटोमेटिक चालान: रेड लाइट जंप करना, ओवरस्पीडिंग या बिना हेलमेट गाड़ी चलाना अब महंगा पड़ेगा। एआई कैमरे ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक से नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर सीधा चालान काटेंगे।
मध्य प्रदेश: श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन, भक्ति, ज्ञान और सामाजिक संदेश से गूंजा पंडाल
मध्य प्रदेश: बड़ा प्रशासनिक बदलाव, धर्मराज मीणा ने संभाला SP का कार्यभार
उत्तर प्रदेश: सुंदरकांड पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने लिया धर्मलाभ
उत्तर प्रदेश: भाजपा की प्रचंड जीत पर खुर्जा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी
उत्तर प्रदेश: तरबगंज पुलिस ने मारपीट व आगजनी के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
उत्तर प्रदेश: तरबगंज पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर फ्रॉड के 55 हजार रुपये पीड़ित को वापस दिलाए
