Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सुंदरकांड पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने लिया धर्मलाभ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 06/05/2026 05:52:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/05/2026 05:52:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के तत्वाधान में दिनांक 5 मई 2026 ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को सायं 5 बजे से बुद्धि विहार स्थित हनुमान वाटिका के प्रांगण में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तगणों ने सम्मिलित होकर धर्मलाभ अर्जित किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के तत्वाधान में दिनांक 5 मई 2026 ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को सायं 5 बजे से बुद्धि विहार स्थित हनुमान वाटिका के प्रांगण में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तगणों ने सम्मिलित होकर धर्मलाभ अर्जित किया। संस्था के अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक मंगलवार सांयकाल को हनुमान वाटिका में श्रीहनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया जाता है तथा प्रत्येक 11 मंगलवार के पश्चात सुंदरकांड का पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में दिनांक 5 मई को द्वितीय सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसकी तैयारियों में संस्था के तमाम सदस्य पिछले एक सप्ताह से लगे हुये हैं।

सुंदरकांड पाठ सुविख्यात भजन गायक प.राजकुमार गोस्वामी जी के मुखारविंद द्वारा किया गया जिसका वहां उपस्थित अपर जनसमूह ने भक्तिविभोर होकर रसास्वादन किया। अपराह्न 4:30 बजे से ही भक्तजनों का हनुमान वाटिका में  आने का क्रम प्रारम्भ हो गया था जिससे कुछ समय पश्चात ही सम्पूर्ण वाटिका में भक्तजन ही नज़र आ रहे थे। उपस्थित जनसमूह ने सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से किया जाने वाले इस धार्मिक आयोजन की भूरी भूरी प्रंशसा की साथ ही सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिये इस प्रकार के आयोजनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। सुंदरकांड संपन्न होने पर जनता की मांग पर प.राजकुमार गोस्वामी जी द्वारा अत्यंत ही सुंदर व मनोहारी भजनों का क्रम देर शाम तक चलता रहा तत्पश्चात संस्था की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने भोजन/प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में प्रसाद वितरण का क्रम रात्रि 9 बजे तक चलता रहा जिसके पश्चात संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा समूचे प्रांगण व  भंडारा स्थल की सफाई भी की गई। कार्यक्रम की व्यवस्था में संस्था के समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे जिसमे मुख्य रूप से सुनील कुमार शर्मा जी, ह्रदयेश सिंह, संजीव शर्मा ,इं. सुनील शर्मा, उदयभान सिंह, विवेक पांडेय,दीपक गुप्ता, सुधांशु कौशिक, राकेश वर्मा,धीरज गुप्ता, सत्यप्रकाश वार्ष्णेय, राजेन्द्र प्रसाद सक्सेना,शरद माथुर, पवन कपूर,सुनील कपूर , धर्म प्रकाश शर्मा, नरेश अरोड़ा ,तथा संस्था के महिला मंडल से कविता गुप्ता, सुप्रीत सिंह,  बीना सिंह , जूही माथुर, शालिनी शर्मा, अंजू पांडेय, सीमा गुप्ता, जूही शर्मा, छाया गुप्ता , गीता शर्मा , आदि रहे।