-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन की समीक्षा, लापरवाही पर दो इंजीनियरों का वेतन रोका
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में 05 मई 2026 विन्ध्याचल मण्डल के मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में 05 मई 2026 विन्ध्याचल मण्डल के मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डलायुक्त ने कार्यों में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए भदोही और सोनभद्र के अधिशासी अभियंता (जल निगम) का वेतन रोकने के निर्देश दिए। तीनों जनपदों की समीक्षा मीरजापुर, भदोही और सोनभद्र के जल निगम अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जमीनी हकीकत की पड़ताल मण्डलायुक्त ने खुद पम्प ऑपरेटरों से फोन पर बात कर गांव के अंतिम छोर तक पानी पहुंचने की स्थिति की जानकारी ली। निर्धारित समय के अनुसार जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लो वोल्टेज की समस्या पर सख्ती कई स्थानों पर लो वोल्टेज की शिकायत मिलने पर विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि तत्काल सत्यापन कर समस्या का समाधान किया जाए। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन पर कार्रवाई, जहां-जहां पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, वहां संबंधित फर्म को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए गए। समय पर सुधार न होने पर नोटिस और एफआईआर की चेतावनी दी गई। सड़क निर्माण से पहले समन्वय जरूरी लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि सड़क खुदाई से पहले जल निगम से पाइपलाइन का लेआउट लेकर ही कार्य करें, ताकि नुकसान न हो। लंबित परियोजनाओं पर सख्ती अधूरी परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई और ब्लैकलिस्टिंग की जाएगी।बकाया बिजली बिल जमा करने के निर्देश जिन एजेंसियों के बिजली बिल बकाया हैं, उन्हें तुरंत भुगतान करने को कहा गया, अन्यथा ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों की भागीदारी मई और जून में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए गए, ताकि क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान हो सके। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग सहित तीनों जनपदों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: डीएम ने लम्बित परियोजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश
मध्य प्रदेश: श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन, भक्ति, ज्ञान और सामाजिक संदेश से गूंजा पंडाल
मध्य प्रदेश: बड़ा प्रशासनिक बदलाव, धर्मराज मीणा ने संभाला SP का कार्यभार
उत्तर प्रदेश: सुंदरकांड पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने लिया धर्मलाभ
उत्तर प्रदेश: भाजपा की प्रचंड जीत पर खुर्जा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी
