Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तरबगंज पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर फ्रॉड के 55 हजार रुपये पीड़ित को वापस दिलाए

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Kaushal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 06/05/2026 05:42:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Kaushal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/05/2026 05:42:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: तरबगंज के जनपद गोण्डा में साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में नोडल अधिकारी श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)राधेश्याम राय व राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकारी महोदय तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के निर्देशन मे मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक  श्रीधर पाठक के नेतृत्व में थाना तरबगंज साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा पीड़ित द्वारा फ्राड के माध्यम से 89999.53  रुपये कट गये थे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: तरबगंज के जनपद गोण्डा में साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में नोडल अधिकारी श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)राधेश्याम राय व राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकारी महोदय तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के निर्देशन मे मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक  श्रीधर पाठक के नेतृत्व में थाना तरबगंज साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा पीड़ित द्वारा फ्राड के माध्यम से 89999.53  रुपये कट गये थे। उक्त के सम्बन्ध में सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए धनराशि 55,000/- रूपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करवाया गया ।

शिकायतकर्ता रवि शंकर शुक्ला पुत्र  धीरज शुक्ला निवासी ग्राम शीशौ पूरे डलई थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा दिनांक 28.06.2025 को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत सं0 ...33106250070155 दर्ज की गयी, जिसमें फ्राड के द्वारा स्टैट बैंक आफ इंडिया के खाते से 89999.53 रुपये कट जाने का जिक्र किया था। जिसके संबध में साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा शिकायकर्ता की आनलाइन शिकायत पर त्वारित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल गोण्डा के समन्वय द्वारा सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित कर बैनिफिशिसरी खाता को होल्ड/लीन कर 55,000/- रुपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया गया। पीड़ित द्वारा रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गोण्डा व प्रभारी निरीक्षक को सहर्ष धन्यवाद किया ।
 
प्रभारी निरीक्षक द्वारा जनता को जागरूक करते हुए अपील की गई कि साईबर वित्तीय हेल्पलाइन 1930 पर साईबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल सूचना अंकित कराये । सूचना विलम्ब से देने पर साईबर अपराधियो द्वारा धन निकालने के उपरान्त पैसा वापस होने की सम्भांवना बहुत कम होती है । ऑनलाइन सामान की खरीददारी करते हुये अधिकृत वैबसाइट से ही सामान खरीदे व किसी भी प्रकार के लोभ लुभावने अवसरो/ फर्जी साइट/ धनराशि दोगुना करने वाले अंनजान अवसरो के प्रलोभन में न आयें । किसी भी ऑनलाइन ट्रेडिग साइट व लॉटरी एवं ईनाम जीतने के लालच में आकर धनराशि देने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी व महत्वपूर्ण डाटा शेयर करने से बचना चाहिये । किसी भी प्रकार का ऑनलाईन ट्रेडिग लेने से पूर्व उक्त साइट की पूर्ण जानकारी व स्थानीय बैंक, सम्बन्धित कम्पनी आदि से भलीं भांति इसकी जांच पड़ताल अवश्य करा लें । कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाईन 1930 या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें।

साईबर सुरक्षा टिप्स 

ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें । सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।  अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें। अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें। ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें। पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें। ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।
साईबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें-साईबर क्राईम की रिपोर्ट करने के लिए हेल्प लाईन नम्बर 1930 , NCRP portal https://cybercrime.gov.in/ एवं इत्यादि सुरक्षा टिप्स की जानकारी दी गयी एवं यह जानकारी अपने घर पर परिवारजनो को भी साझा करने हेतु कहा गया। साइबर हेल्पडेस्क टीम में  नोडल अधि0 – उ0नि0 अजय यादव व  कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए – बबलू शामिल रहे।