-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली बस स्टैंड पर बड़ा हादसा: 20 फीट दीवार गिरी, रिक्शा चालक गंभीर घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली के सिंधु नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड परिसर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 20 फीट ऊंची जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय आसपास कई लोग मौजूद थे,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली के सिंधु नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड परिसर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 20 फीट ऊंची जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय आसपास कई लोग मौजूद थे, जिनमें कुछ इसके मलबे की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दीवार के नीचे खड़े रिक्शा चालक छोटेलाल (पुत्र रामदयाल, निवासी मौर्य मंदिर) मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया और उन्हें बाहर निकाला। हादसे में उनका एक पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीवार गिरने से पास में खड़ी एक कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार के अंदर मौजूद चालक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पार्षद संगमल मौर्य ने इस हादसे के लिए परिवहन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि दीवार लंबे समय से जर्जर थी, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।
उत्तर प्रदेश: डीएम ने लम्बित परियोजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन की समीक्षा, लापरवाही पर दो इंजीनियरों का वेतन रोका
मध्य प्रदेश: श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन, भक्ति, ज्ञान और सामाजिक संदेश से गूंजा पंडाल
मध्य प्रदेश: बड़ा प्रशासनिक बदलाव, धर्मराज मीणा ने संभाला SP का कार्यभार
उत्तर प्रदेश: सुंदरकांड पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने लिया धर्मलाभ
उत्तर प्रदेश: भाजपा की प्रचंड जीत पर खुर्जा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी
