-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: DM अनुपम शुक्ला का औचक निरीक्षण, गेहूं क्रय केंद्र और गौ-आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं की जांच
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा विकासखंड करण्डा अन्तर्गत ग्राम पंचायत लखनचन्दपुर में बनाये गये गेहूॅ क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों की सुविधा,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा विकासखंड करण्डा अन्तर्गत ग्राम पंचायत लखनचन्दपुर में बनाये गये गेहूॅ क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों की सुविधा, खरीद प्रक्रिया तथा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर गेहूं क्रय की स्थिति एवं भुगतान संबंधी जानकारी प्राप्त की। किसानों द्वारा अवगत कराया गया कि खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने खाद्य विपरण अधिकारी को निर्देशित किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा समयबद्ध तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपलब्ध तौल मशीन, नमी मापक यंत्र एवं साफ-सफाई व्यवस्था की भी जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि गेहूं की खरीद निर्धारित मानकों के अनुरूप ही की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी करण्डा, केंद्र प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। गौ- आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण-जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने विकास खण्ड करण्डा अन्तर्गत ग्राम ढेलवा में बनाये गये अस्थायी गौ-आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशुओं के खाने हेतु चारे एवं पानी की व्यवस्था की जानकारी ली। गौ-आश्रय स्थल पर हरे चारे की कमी पायी गयी जिसपर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को तत्काल हरे चारे की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि गौ-आश्रय स्थल पर साफ सफाई, पेयजल, छाया एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जॉच की व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होने कहा कि गोवंश के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्ध्तिा के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, ग्राम प्रधान एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
राजस्थान: अलवर में AI ट्रैफिक सिस्टम का ट्रायल सफल, अब ऑटो चालान से सख्ती
मध्य प्रदेश: बंदूक साफ करते समय चली गोली, युवक की हालत नाजुक
मध्य प्रदेश: संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश
उत्तर प्रदेश: अल नीनो का खतरा बढ़ा, कमजोर मानसून से खेती पर पड़ सकता है असर
मध्य प्रदेश: राजा मिश्रा’ अब केवल ‘परिवेश मिश्रा’ के नाम से ही पहचाने जाएंगे
