-
☰
राजस्थान: यूपीएससी चयनित हिमांशु निमोरिया का किया गया सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली के गोपालपुरा रोड़ निवासी यूपीएससी चयनित हिमांशु निमोरिया का गुरूवार को सम्मान किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली के गोपालपुरा रोड़ निवासी यूपीएससी चयनित हिमांशु निमोरिया का गुरूवार को सम्मान किया गया। इस मौके पर डॉ. अम्बेडकर विचार मंच (समिति) व मेघवाल विकास समिति द्वारा हिमांशु निमोरिया व उनके परिजनों का साफा व माला पहनाकर, पुष्प गुच्छ व बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का चित्र भेंटकर सम्मान किया गया। हिमांषु के छोटे भाई अंकित कुमार निमोरिया ने हाल ही में एमबीबीएस की हैं। इस दौरान जिलेसिंह निमोरिया, लक्ष्मी देवी, अंकित कुमार निमोरिया समेत डॉ. अम्बेडकर विचार मंच समिति अध्यक्ष जगदीश मेघवाल, मेघवाल विकास समिति अध्यक्ष मदनलाल वर्मा, उपाध्यक्ष बदलूराम, संरक्षक आर एस झांझरिया, रतिराम जीलोवा, हरिपाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष छोटूराम सामरिया, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, पूरणमल गोठवाल, रामनिवास, नेमीचंद सिरोहिवाल, प्रवक्ता चिरंजीलाल आर्य, शिवा निमोरिया आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार डॉ. अम्बेडकर छात्रावास रामसिंहपुरा के छात्र प्रतिनिधि मंडल ने छात्रावास अधीक्षक चिरंजीलाल आर्य के नेतृत्व में हिमांषु निमोरिया का सम्मान किया। इस दौरान छात्रावास संरक्षक प्रभारी रामनिवास, ओमप्रकाश, जोनी कुमार, राजकुमार, महेश कुमार, राकेश कुमार, विष्वास, लोकेश कुमार, मनीष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: पत्रकार पर दबंगों का हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश: ‘ब्रेन डेड’ घोषित महिला की एंबुलेंस के झटके से लौटी सांसें, 8 दिन बाद हुई स्वस्थ
उत्तर प्रदेश: अवैध अतिक्रमण तोड़कर 28 लाख की सीसी रोड निर्माण की राह की गई साफ
उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-4 फैक्ट्री आग में घायल हुए लोगों का जिलाधिकारी ने लिया हालचाल