-
☰
No image found.
संगम विहार में मचा कोहराम, चाकुओं के 32 वार से बदमाशों ने की युवक की हत्या
There was chaos in Sangam Vihar, the miscreants killed the young man with 32 knives. - Photo by : Social Media
संक्षेप
संगम विहार का ये युवक अपनी जान की भीख मांगता रहा अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर दौड़ता रहा, लेकिन लोगों में बदमशों का खौफ इतना ज्यादा है कि किसी ने भी उसकी मदद नहीं की।
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार रतिया मार्ग गली नंबर 15 में रहने वाले एक युवक की 26 मई की देर शाम 7 बजे चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या गली नंबर 5 में हुई, जहां कुछ बदमाशों ने युवक को घेर लिया और फिर 32 जगह चाकुओं के वार किया, महज इतना ही नहीं बदमाशों ने युवक पर 3 गोलियां दागी और मौके से फरार हो गए। युवक की हत्या में 3 बदमाशों का हाथ है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने युवक को गली में दौड़ा दौड़ाकर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई।
संगम विहार का ये युवक अपनी जान की भीख मांगता रहा अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर दौड़ता रहा, लेकिन लोगों में बदमशों का खौफ इतना ज्यादा है कि किसी ने भी उसकी मदद नहीं की।
पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है, खासकर पिता का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है। परिवार का जवान बेटा रंजिशों की भेंट चढ़ गया।
पुलिस ने तीनों ही आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है और तीनों की पहचान भी हो चुकी है।
Haryana Crime News: दोस्त को झांसा देकर उतारा मौत के घाट, गोली मारकर की बेहरहमी से हत्या
Exposure of Illegal Mining: सड़क हादसे के चलते हुई बाइक सवार की दर्दनाक मौत, अवैध खनन का हुआ खुलासा
Land Dealer Murder: ज़मीन के कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, 1 आरोपी हुआ गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी
