-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 136 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन में आयोजित समारोह में 136 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन में आयोजित समारोह में 136 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में 132 हिंदू जोड़ों का गायत्री परिवार के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया, जबकि चार मुस्लिम जोड़ों का मौलवी-काजी ने निकाह कराया। समारोह में विधायक अंकुर राज तिवारी ने नवविवाहित जोड़ों को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनी है। योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों की शादी में सरकार आर्थिक मदद उपलब्ध करा रही है, जिससे परिवारों को विवाह के खर्च का बोझ उठाने में राहत मिलती है। धार्मिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ विवाह कार्यक्रम में सभी जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। हिंदू जोड़ों का वैदिक विधि-विधान से विवाह हुआ, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। इस दौरान नवदंपत्तियों को लैंगिक समानता की शपथ भी दिलाई गई। चार विकासखंडों और तीन नगर निकाय क्षेत्रों के जोड़े शामिल सामूहिक विवाह समारोह में खलीलाबाद, नाथनगर, पौली और हैंसर बाजार विकासखंडों के साथ खलीलाबाद, मगहर और हैंसर बाजार नगर निकाय क्षेत्रों के वर-वधू शामिल हुए। विवाह समारोह के दौरान नवदंपत्तियों और उनके परिजनों में उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सभी जोड़ों को नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 136 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
उत्तर प्रदेश: बीज की दुकानों पर कृषि विभाग की छापेमारी, चार दुकानदारों को दिया नोटिस
उत्तर प्रदेश: तुगलपुर में चौधरी मोनू गुर्जर के आवास पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश
उत्तर प्रदेश: लोहे के कड़े से हमला करने वाला वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
