Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पत्रकारों की पेंश के लिए पैरवी करेंगे अवनीश अवस्थी, 60 साल से अधिक उम्र के पत्रकारों को लाभ दिलाने का प्रयास

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 29/10/2026 03:28:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 29/10/2026 03:28:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पत्रकारों की पेंशन का मामला अब आगे बढ़ता दिख रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा है कि वह पत्रकारों को पेंशन दिलाने के मुद्दे पर उचित मंच पर पैरवी करेंगे। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पत्रकारों की पेंशन का मामला अब आगे बढ़ता दिख रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा है कि वह पत्रकारों को पेंशन दिलाने के मुद्दे पर उचित मंच पर पैरवी करेंगे। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की ओर से यूपी प्रेस क्लब में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) का 76वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसी कार्यक्रम में अवनीश अवस्थी बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का राष्ट्रीय स्तर पर एक रजिस्टर बनना चाहिए, इससे पत्रकारों की पहचान को लेकर जो दिक्कत है वो खत्म होगी। कार्यक्रम में पत्रकार सुरक्षा को लेकर एक गोष्ठी भी हुई। इस दौरान पत्रकारों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन मुख्य अतिथि को सौंपा। अवनीश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उन्हें पत्रकारों के लिए काम करने का मौका मिला है। पेंशन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मेरे स्तर से जो भी होगा मैं करूंगा, इस बारे में अपर मुख्य सचिव सूचना और निदेशक सूचना से बात करूंगा। उन्होंने ये भी कहा कि अगले हफ्ते यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करूंगा, कोशिश रहेगी कि 60 साल से ऊपर के पत्रकारों को इसका लाभ मिले।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे IFWJ के अध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने कहा कि देश भर के पत्रकारों का नेशनल रजिस्टर बने और राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने कहा कि सरकार पत्रकारों की समस्याओं को लेकर चिंतित है। पत्रकार सच्चे मायने में समाजसेवी होता है, जो तमाम अभावों के बाद भी जनता की लड़ाई लड़ता है। उन्होंने भी भरोसा दिया कि इस मामले को सरकार के सामने मजबूती से रखेंगे। कार्यक्रम में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, यूपी प्रेस क्लब अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विश्वदेव राव, प्रदेश महामंत्री देवराज सिंह समेत काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
 


Featured News