-
☰
No image found.
उत्तराखंड: गंगोलीहाट में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, तहसील विधिक सेवा समिति गंगोलीहाट की ओर से विवेकानंद इण्टर कॉलेज, गंगोलीहाट में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के चतुर्थ दिवस के अवसर पर एक
विस्तार
उत्तराखंड: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, तहसील विधिक सेवा समिति गंगोलीहाट की ओर से विवेकानंद इण्टर कॉलेज, गंगोलीहाट में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के चतुर्थ दिवस के अवसर पर एक भव्य विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज रजनीश मोहन ने की। पॉक्सो अधिनियम और अधिकारों पर विशेष जोर यातायात नियमों की दी गई जानकारी कार्यक्रम में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाया गया। इस दौरान गंगोलीहाट के प्रभारी निरीक्षक अखिल सिददकी ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों (ट्रैफिक रूल्स) की बारीकियों से अवगत कराया और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इनकी रही विशेष उपस्थिति
शिविर के दौरान सिविल जज रजनीश मोहन ने छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों को सुरक्षित भविष्य तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों के बौद्धिक विकास और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए, कक्षा 06 से 08 तक के विद्यार्थियों के लिए "अपने अधिकार जानो" तथा कक्षा 09 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए "कानून को जानो, अपने भविष्य को सुरक्षित बनाओ" विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में बार संघ के सचिव एवं अधिवक्ता मनोज सिंह रावल, अधिवक्ता कु० निशा, न्यायालय के पेशकार संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर, कोर्ट मोहरिर मनोज कुमार भट्ट, और पी०आर०डी० जवान विनोद कुमार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा विवेकानंद इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, लगभग 250 से 300 छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
