Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पुलिस हुई अलर्ट, अपराधियों और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/10/2026 05:12:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/10/2026 05:12:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: दीपावली और आगामी त्योहारों को देखते हुए बस्ती पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: दीपावली और आगामी त्योहारों को देखते हुए बस्ती पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अवैध पटाखों की बिक्री, संगठित अपराध, भू-माफिया और पेशेवर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जिले की कानून व्यवस्था, लंबित मामलों, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और संबंधित शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

एसपी ने निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। अवैध पटाखों और विस्फोटक पदार्थों के भंडारण, निर्माण तथा बिक्री करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया। अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने संगठित अपराध, भू-माफिया और चिह्नित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जुआ, मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर भी सख्ती से कार्रवाई करने को कहा।

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने ऐसे मामलों की जांच प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाने और महिला हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112 तथा 1076 का प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में लंबित विवेचनाओं और साइबर अपराध से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने आईजीआरएस और जनसुनवाई पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों का समय पर और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान न होना पड़े।

सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। पुलिस और यातायात विभाग को दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान करने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया। एसपी ओमवीर सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना और जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखना है।


Featured News