Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 48 नव चयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/08/2026 10:43:27 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/08/2026 10:43:27 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर 25 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 48 अभ्यर्थियों को मंगलवार को विकास भवन सभागार, मीरजापुर में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर 25 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 48 अभ्यर्थियों को मंगलवार को विकास भवन सभागार, मीरजापुर में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष डॉ. जगदीश सिंह पटेल एवं नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने नव चयनित प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र के विकास और कृषि विस्तार को लगातार बढ़ावा दे रही है। प्राविधिक सहायकों की नियुक्ति से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक एवं नई जानकारियां सीधे उनके खेतों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के निरंतर अवसर उपलब्ध करा रही है। 

कृषि विभाग में हुई इन नियुक्तियों से न केवल युवाओं को रोजगार मिला है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने नव नियुक्त प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे कृषि विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करें। उन्होंने किसानों को आधुनिक खेती, नई तकनीक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।गौरतलब है कि लखनऊ के जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के कुल 3,446 चयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मीरजापुर के विकास भवन सभागार में मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नव नियुक्त प्राविधिक सहायकों ने देखा।कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि रक्षा दीपक चौधरी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार, जनपद सलाहकार डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।