-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सेमरियावां में रोशनी से सजा क्षेत्र, आज निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सेमरियावां क्षेत्र में अकीदत और उत्साह का माहौल चरम पर है। मस्जिदों, मदरसों और घरों को रंग-बिरंगी झालरों, आकर्षक लाइटों और झंडों से सजाया गया है। शाम ढलते ही गांवों
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सेमरियावां क्षेत्र में अकीदत और उत्साह का माहौल चरम पर है। मस्जिदों, मदरसों और घरों को रंग-बिरंगी झालरों, आकर्षक लाइटों और झंडों से सजाया गया है। शाम ढलते ही गांवों और बाजारों में जगमगाती रोशनी ने पर्व की रौनक को और खास बना दिया। 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर क्षेत्र के कई गांवों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मौके पर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा ﷺ की विलादत की खुशी में लोग दुरूद व सलाम पेश करेंगे और उनके अमन, भाईचारे, इंसानियत तथा मोहब्बत के पैगाम को जन-जन तक पहुंचाएंगे। लोहरौली, सिसवा दाखिली, गंगैचा, अगया, परसा शेख और दशावां समेत कई गांवों में मस्जिदों व मदरसों की विशेष सजावट की गई है। वहीं परसा शेख स्थित बाबा अजहर शाह की मजार पर भी आकर्षक सजावट की गई है। गांवों की गलियां, सड़कें, दुकानें और मकान भी पर्व के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। बुधवार सुबह फज्र की नमाज के बाद विभिन्न मस्जिदों और मदरसों में लोग एकत्र होकर दुरूद व सलाम पेश करेंगे। इसके बाद अगया, तरकुलहवा, सालेहपुर, चिउटना, हुजुरा सुहावां, दशावां, गंगैचा, परसा शेख, बसडीला, देवरिया लाल, लोहरौली बाजार, सिसवा दाखिली, पकरी आराजी, लौकी लाला, जंगल दशहर, गजौली शेख और छितरापार समेत कई गांवों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले जाने की तैयारी है। जुलूस को लेकर विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकियां भी सजाई जा रही हैं। युवाओं के साथ बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। न्यू निजामी कमेटी के सदस्य सद्दाम हुसैन ने बताया कि जुलूस के दौरान दुधारा क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में इमामत करने वाले इमामों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इमाम समाज में अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लोहरौली मस्जिद के इमाम हाफिज व कारी मुश्ताक अहमद ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी सिर्फ खुशी का पर्व नहीं, बल्कि नबी-ए-करीम ﷺ की सीरत, अखलाक और इंसानियत के संदेश को अपने जीवन में उतारने का अवसर भी है। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद तथा समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखना इस पर्व का सबसे बड़ा पैगाम है। सेमरियावां क्षेत्र में देर रात तक सजावट और तैयारियों का दौर जारी रहा, जबकि बुधवार को अकीदत, मोहब्बत और अमन के पैगाम के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले जाएंगे।
उत्तर प्रदेश: भाजपा में अनुशासन पर सख्ती, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष की पोस्ट से बढ़ी हलचल
उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले शराब दुकानों की सघन जांच, डिजिटल मीटर से परखी गुणवत्ता
उत्तर प्रदेश: नवोदय विद्यालय के औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां, डीएम नाराज
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की शिकायत पर संयुक्त जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश: डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
