-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को भिस्पुरी स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक रूटीन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम की सुरक्षा, रखरखाव एवं
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को भिस्पुरी स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक रूटीन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम की सुरक्षा, रखरखाव एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।जिलाधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि ईवीएम-वीवीपैट गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के रजिस्टर का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान गोदाम के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं फुटेज की जांच की गई। जिलाधिकारी ने गोदाम परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा अग्निशमन यंत्रों की स्थिति की जांच की।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अग्निशमन यंत्रों की समय-समय पर रिफिलिंग कराई जाए और सुरक्षा कर्मियों को नियमित रूप से मॉक ड्रिल कराकर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक त्रिपाठी के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रहरि, जिला सचिव चंद्रबली, कांग्रेस पार्टी के छोटे खान, अंकुर श्रीवास्तव आजाद, बहुजन समाज पार्टी के सद्दाम राइन, समाजवादी पार्टी के अनीस खान, धनंजय कुमार सिंह, गोवाला प्रजापति, आम आदमी पार्टी के विजय विश्वकर्मा, मनबोध दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: भाजपा में अनुशासन पर सख्ती, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष की पोस्ट से बढ़ी हलचल
उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले शराब दुकानों की सघन जांच, डिजिटल मीटर से परखी गुणवत्ता
उत्तर प्रदेश: सेमरियावां में रोशनी से सजा क्षेत्र, आज निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी
उत्तर प्रदेश: नवोदय विद्यालय के औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां, डीएम नाराज
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की शिकायत पर संयुक्त जांच के आदेश
