Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी के आरोपी की गिरफ्तारी, कोर्ट भेजा गया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Kaushal (UP) , Date: 01/12/2025 04:30:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Kaushal (UP) ,
  • Date:
  • 01/12/2025 04:30:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी/अपराध की रोकथाम हेतु निर्देश जनपद गोण्डा के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक दिये

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी/अपराध की रोकथाम हेतु निर्देश जनपद गोण्डा के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक दिये थे उसी के दृष्टिगत  अपर पुलिस अधीक्षक  गोण्डा  राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के निर्देशन मे सोमवार को को प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज  कमलाकान्त त्रिपाठी के नेतृत्व मे धोखाधड़ी के मुकदमें में 


वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।  भूपेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र स्व0 भगवान दयाल सिंह निवासी उमरी डीहा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा की गिरफ्तारी की गई है।  गिरफ्तारकर्ता  की टीम में उ0नि0 जितेन्द्र पाण्डेय व हे0का0 इमरान अली, व का0 यशवन्त यादव और का0 सभाजीत सिंह शामिल रहे।